फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh home minister said kangana will not face any problem after congress threat

'बहन-बेटी' को नहीं होगी कोई दिक्कत, कंगना को कांग्रेस की धमकी पर बोले मप्र के गृह मंत्री

Fri, 12 Feb 2021 08:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 12 Feb 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh home minister said kangana will not face any problem after congress threat
कंगना रानौत - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के बेतूल में कंगना रनौत को फिल्म धाकड़ की शूटिंग रोकने की धमकी मिलने के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि कंगना को शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंगना को बहन-बेटी बताते हुए कहा कि राज्य में शूटिंग के दौरान कंगना को कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना रणौत द्वारा किए गए ट्वीट से नाराज मध्यप्रदेश के बेतूल जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  धमकी दी है कि कंगना अगर 12 फरवरी तक अपनी ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगती है तो वे बेतूल में चल रही कंगना की फिल्म धाकड़ की शूटिंग नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन


कंगना रनौत मध्यप्रदेश के बेतूल के सारणी जिले में धाकड़ फिल्म की शूटिंग करेंगी। शूटिंग शुरू करने से पहले कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। राज्य के कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज आर्या और चिचोली ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष नेकराम यादव ने बुधवार को बेतूल के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेतूल के एसडीपीओ ने बताया कि माफी न मांगने पर कंगना की फिल्म की शूटिंग रोकने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन दिया है, साथ ही 12-13 फरवरी को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही है। बता दें कि हाल ही में कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था कि जो काफी विवाद में रहा। 

कंगना रनौत ने इस ट्वीट के जरिए किसानों को आतंकवादी कह दिया था। हालांकि बाद में ये ट्वीट डिलीट हो गया था। राज्य के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने कहा कि शूटिंग के दौरान कंगना को कोई परेशानी नहीं होगी। मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बेतूल एसपी को निर्देशित किया है कि प्रदेश की शांति को भंग करने की कोशिशों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।


गृहमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अनुरोध किया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं को इस प्रकार की गतिविधियां करने से रोक दें। मालूम हो कि कंगना की आगामी फिल्म धाकड़ की शूटिंग बेतूल के सारणी क्षेत्र में चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed