फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Home Minister said - If anyone is found selling Chinese Manjha in the state, then action will be taken against him like Ujjain

चाइनीज मांझे पर गृह मंत्री की चेतावनी: नरोत्तम मिश्रा बोले- प्रदेश में कोई भी चाइनीज मांझा बेचते मिला तो उस पर उज्जैन जैसी ही कार्रवाई होगी

Mon, 17 Jan 2022 02:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 02:06 PM IST
सार

चाइनीज मांझे से उज्जैन में हुई युवती की मौत के बाद अब इस पर सख्ती की जा रही है। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि मप्र में अगर कोई चाइनीज मांझा बेचता पाया जाएगा तो उस पर उज्जैन जैसी ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Home Minister said - If anyone is found selling Chinese Manjha in the state, then action will be taken against him like Ujjain
डॉ.नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री मप्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चाइनीज मांझे से उज्जैन में हुई युवती की मौत के बाद अब इस पर सख्ती की जा रही है। उज्जैन में कुछ दुकान-मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई थी, क्योंकि यहां से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा था। मप्र के गृह मंत्री ने भी इस संबंध में अब चेतावनी दी है कि मप्र में अगर कोई चाइनीज मांझा बेचता पाया जाएगा तो उस पर उज्जैन जैसी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों उज्जैन में दर्दनाक घटना हुई थी। एक्टिवा से जा रही युवती के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया था। इससे युवती की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना न केवल उज्जैन बल्कि पूरे प्रदेश में जिम्मेदारों के लिए सवाल खड़े किए थे कि यदि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है तो वह लोगों तक कैसे पहुंच रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ट्वीट कर चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद उज्जैन पुलिस-प्रशासन ने उन दुकानों का रिकॉर्ड निकलवाना शुरू किया जहां से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पुलिस और नगर निगम की टीम ने चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार अब्दुल वहाब के घर का अतिक्रमण तोड़ा। चुलबुल पतंग सेंटर के नाम से थोक व खेरची में पतंग बेचने वाले वहाब के बाद उन लोगों के अतिक्रमण और घरों के अवैध हिस्से तोड़े जाएंगे, जहां से पुलिस ने बीते दिनों चाइनीज मांझा जब्त किया था। पुलिस का कहना है कि जहां जहां से चायनीज मांझा जब्त हुआ है उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


गृह मंत्री ने दी चेतावनी
इस मामले में मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा है कि सरकार पहले से ही चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा चुकी है। मैं पूरे प्रदेश में ये चेतावनी दे रहा हूं कि यदि कोई भी चाइनीज मांझा बेचता हुआ पाया गया तो उस पर उज्जैन जैसी ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि मकर संक्रांति के पहले से ही चाइनीज मांझा बाजारों में बिक रहा था और लोगों ने इसे खरीदा था। हादसा होने के पहले कई लोग इस मांझे के कारण घायल भी हुए थे मगर तब न तो शासन स्तर से कोई कार्रवाई की गई न प्रशासन स्तर से। उज्जैन में युवती की मौत के बाद ही जिम्मेदार हरकत में आए और अब इस मांझे को बेचने वालों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं जबकि हकीकत यह भी है कि संक्रांति पर ही अधिकांश लोगों ने यह मांझा बेच दिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed