फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh home minister narottam mishra objection a suitable boy scene said i did not find anything suitable

मध्यप्रदेश: 'ए सूटेबल बॉय' के दृश्य पर बवाल, गृहमंत्री बोले- कानूनी कार्रवाई को लेकर बुलाई बैठक

Mon, 23 Nov 2020 12:49 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 23 Nov 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh home minister narottam mishra objection a suitable boy scene said i did not find anything suitable
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर सियासय तेज होती नजर आ रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आपत्ति जताई है और कहा है कि इस सीरीज में मुझे कुछ भी 'सूटेबल' नहीं लगा। 

विज्ञापन



नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे मंदिर के अंदर कोई भी चुंबन का दृश्य फिल्माया जाए और पीछे से रामधुन बजाई जाए मैं इसको अच्छा नहीं मानता, इसके लिए अन्य स्थान भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों वर्ण अलग हैं और जब मुस्लिम युवक हिंदू युवती का मंदिर के अंदर रामधुन पर चुंबन करता है तो ऐसा क्यों करना है, इसके अलावा और भी तो मार्ग हो सकते हैं। 
विज्ञापन

 


उन्होंने आगे कहा कि ऐसा काम क्यों करना है जो किसी की भावना को आहत करता हो। उन्होंने आगे कहा कि जो चीज टाली जा सकती है उसे टाला क्यों नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इसको अच्छा नहीं मानता, ये गलत है, वो दौर अलग था और यह दौर अलग है।

यही नहीं नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि मैंने विधि विभाग और गृह विभाग की आज बैठक बुलाई है और इस पर हम कानूनी रूप से क्या कर सकते हैं, विचार करेंगे। डीपीओ भोपाल और रीवा परस्पर आज ही बात करने वाले हैं और उसके बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर आएंगे।


क्या है मामला?
दरअसल, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई 'ए सूटेबल बॉय' वेब सीरीज में अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया है। ईशान फिल्म में मान कपूर और तब्बू सईदा कपूर की किरदार निभा रही हैं। इसकी शूटिंग महेश्वर घाट पर हुई है। 
वहीं, महेश्वर घाट को रानी अहिल्याबाई होल्कर शिवभक्तों को समर्पित किया था। इसे देखने के लिए विदेशों से भी खूब श्रद्धालु पहुंचते हैं। सीरीज में अंतरजातीय प्यार को भी दिखाया गया है। इसे लेकर भाजपा नेता का आरोप है कि इसमें लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed