फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Home Minister instructs police to file an FIR against Amazon for using tricolor in Republic Day Sale

मध्य प्रदेश: सेल में तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर अमेजन के खिलाफ एफआईआर होगी, गृह मंत्री ने दिए निर्देश

Tue, 25 Jan 2022 12:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 25 Jan 2022 12:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अमेजन पर रिपब्लिक डे सेल के दौरान तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि अमेजन के खिलाफ ध्वज संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया जाए। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Home Minister instructs police to file an FIR against Amazon for using tricolor in Republic Day Sale
नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अमेजन के खिलाफ केस दर्ज होगा। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को इसके लिए आदेश दिए हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सेल में राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल किया गया है। यह पीड़ादायी बात है। मेरे संज्ञान में मामला लाया गया है। राष्ट्रीयता, राष्ट्र की भावना के विपरीत कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं होगा। यह पहली नजर में राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन नजर आ रहा है। यह असहनीय है कि जूते तक कर इसका इस्तेमाल किया गया है। मैंने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश में वह अमेजन संस्था और उसके मालिकों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके सामने अमेजन की रिपब्लिक सेल डे में तिरंगे के दुरुपयोग का मसला उठाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस पर इस बार 215 कैदियों को रिहा किया जाएगा, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इनमें 210 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। इनकी बची हुई सजा को इनके अच्छे आचरण की वजह से माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहे कैदियों को रिहा नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 4 हजार पुलिसकर्मियों और रेडियो आरक्षकों की भर्ती होनी थी, जिसे अब बढ़ाकर 6000 कर दिया गया है। यह भर्ती प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से की जाएगी। 
विज्ञापन




कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच बहस हास्यास्पद
कांग्रेस के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हुई बहस को मिश्रा ने हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने दिग्विजय सिंह को बता दिया कि वे वास्तव में इंदिरा गांधी जी के तीसरे पुत्र हैं। जिस तरह से उनका वार्तालाप हुआ, सुनकर लगा कि डेमोक्रेसी नाम की चीज कांग्रेस में बची ही नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सामने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बहस हास्यास्पद है। इसे देखकर कांग्रेस का भविष्य समझ में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed