{"_id":"61a72833bc6da61f6c680c30","slug":"madhya-pradesh-home-guard-jawans-will-also-get-free-breakfast-and-food-while-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: होमगार्ड जवानों को भी ड्यूटी के दौरान मुफ्त नाश्ता-भोजन मिलेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: होमगार्ड जवानों को भी ड्यूटी के दौरान मुफ्त नाश्ता-भोजन मिलेगा
Wed, 01 Dec 2021 01:16 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:16 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों को फील्ड पर ड्यूटी के दौरान फ्री नाश्ता-भोजन मिलेगा। इसके लिए बजट में 25-25 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की ही तरह होमगार्ड के जवानों और एसडीईआरएफ के जवानों को भी ड्यूटी के दौरान फ्री नाश्ता-भोजन मिलेगा। पुलिस और होमगार्ड के जवानों में यह एक बड़ा अंतर था। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गृह विभाग ने इसके लिए 25-25 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रावधान बजट में करने का फैसला किया है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बुधवार को कहा कि होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवान भी पुलिसकर्मियों की तरह मेहनत करते हैं। इमानदारी के साथ ड्यूटी करते हैं। उनके साथ समानता का व्यवहार हो, इसके लिए गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए 25-25 लाख रुपये का प्रावधान किया जा रहा है। गृह विभाग ने इस व्यवस्था को लागू करने के संबंध में आदेश का प्रारूप भी तैयार कर लिया है। प्रदेश में 12 हजार से अधिक होमगार्ड जवान हैं और उन्हें इस फैसले का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 1 Dec 2021