फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Higher education minister said in Gwalior - selected industries in every district, courses will be designed for internship

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में उच्च शिक्षा मंत्री बोले- हर जिले में उद्योगों को कर रहे चयनित, इंटर्नशिप के लिए कोर्स डिजाइन होंगे

Sat, 05 Mar 2022 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 07:10 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हर जिले के 8 से 10 उद्योगों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां इंटर्नशिप के लिए कोर्स डिजाइन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Higher education minister said in Gwalior - selected industries in every district, courses will be designed for internship
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ग्रामीण और शहरी भारत में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण एकीकृत करने की रूपरेखा प्रदान करती है। इसलिए हर जिले के 8 से 10 उद्योगों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां इंटर्नशिप के लिए कोर्स डिजाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन


मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के चीनोर के नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया है। साथ ही शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में भी नवीन निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर मध्य प्रदेश सरकार जोर दे रही है। कोरोना काल में बढ़ी बेरोजगारी के चलते राष्ट्रीय शिक्षा नीति को काफी कारगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल में पारंगत करना है। शिक्षा के साथ रोजगार को बढ़ावा देना, छात्रों में रचनात्मक सोच और तार्किक निर्णय और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कोविड की अगली गाइड लाइन का इंतजार है, उसके बाद प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed