{"_id":"5afda1db4f1c1b2b118b4701","slug":"madhya-pradesh-hen-murder-case-in-morena-police-starting-probes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: मुर्गी की मौत पर मर्डर का केस दर्ज, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: मुर्गी की मौत पर मर्डर का केस दर्ज, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 17 May 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदा इंसान की हत्या पर भले केस दर्ज होने में देर हो जाए, लेकिन मध्य प्रदेश में एक मुर्गी की मौत पर मर्डर का मामला बनने में कतई विलंब नहीं होगा। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक मुर्गी की मौत पर मर्डर का केस दर्ज कर ‘दुर्लभ संवेदनशीलता’ की मिसाल कायम की है। पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन
यह मामला मुरैना का है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली सुनीता नामक महिला की मुर्गी पड़ोसी के घर में घुस गई। इससे नाराज पड़ोसी ने मुर्गी को डंडे से ऐसा मारा कि वह मर गई।
विज्ञापन
सुनीता ने मुर्गी की मौत का हर्जाना मांगा, लेकिन बात नहीं बनी और उसने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने आईपीसी 429 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है। मुर्गी के शव के पोस्टमार्टम से तय होगा कि डंडे की मार से मौत हुई थी कि नहीं। उल्लेखनीय है कि आईपीसी 429 में आरोपी को 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। हालांकि यह जमानती अपराध है और समझौता योग्य भी है।
