फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: Half of licensed guns in state are now illegal

मध्यप्रदेश: राज्य में आधे से ज्यादा लाइसेंस वाले हथियार 'गैर कानूनी'

Sun, 24 Sep 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh: Half of licensed guns in state are now illegal

मध्यप्रदेश में आधे से ज्यादा लाइसेंस वाले हथियार गैर-कानून घोषित होने वाले हैं। केंद्र सरकार ने हथियारों के लाइसेंस रिन्यू करने के लिए एक निर्देश जारी किया था, जिसकी समय अवधि अब खत्म हो चुकी है, जिस वजह से राज्य के लगभग 50 फीसदी हथियार गैर-कानून घोषित हो जाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईएन) एक तरह का नंबर जो केंद्र सरकार की ओर से हथियारों के लिए जारी किया जाता है। इन नंबर के जरिए, हथियार खरीदने वाले व्यक्ति का पूरा ब्योरा सिर्फ एक क्लिक में मिल जाता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तराखंड के जंगल में पकड़ी गई हथियारों की फैक्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में लगभग 2.40 लाख हथियारों के लिए यूआईएन नंबर जारी किया गया है। लाइसेंस रिन्यू होने की तारीख निकल जाने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर और समय मांगा है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 6 महिनों का समय मांगा है। 

अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि सरकार ने 2015 में देशभर में यूआईएन रिन्यू करने का अभियान चलाया था, जिसे 31 मार्च 2016 तक पूरा करना था। हालांकि देरी होने पर सरकार ने सभी राज्यों को 31 मार्च 2017 का समय दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed