फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : Guna BJP MLA Pannalal Shakya says controversial speech Against Women

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल- महिलाएं बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चे पैदा न करें जो संस्कारी न हो

Thu, 14 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Updated Thu, 14 Jun 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : Guna BJP MLA Pannalal Shakya says controversial speech Against Women

मध्यप्रदेश के गुना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर एक बार फिर विवाद हो गया है। इस बार उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसमें वह संस्कारी बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पन्नालाल शाक्य ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे के साथ सत्ता में आई, लेकिन उसने गरीब को ही हटा ही दिया। ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने गलत नीतियां बनाने वाले नेताओं को जन्म दिया है। महिलाएं ऐसे बच्चे पैदा करने के बजाय बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चे पैदा न करें जो संस्कारी न हों, और समाज में विकृत पैदा करते हों।"
विज्ञापन

 



उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने विवादित बयान दिया है बल्कि इससे पहले भी उन्होंने कई बार ऐसे बयान दिए हैं। उन्होंने मार्च महीने में गुना स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा पर बात करते हुए कहा था कि हमारे देश में चार बार महिलाओं की पूजा होती है। हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े तो कुछ भी बताते हैं। 

शाक्य ने कहा था कि पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने की जरूरत है। लड़कियों पर इसलिए अत्याचार होते हैं क्योंकि वह ब्यॉयफ्रेंड बनाती हैं। अगर वह ब्यॉयफ्रेंड बनाना छोड़ देंगी तो लड़कियों पर अत्याचार होने बंद हो जाएंगे। इससे पहले, शाक्य ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पर भी सवाल उठाया था। 


उन्होंने कहा था कि विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उन्हें हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। भारत इतना अछूत है। भगवान राम, भगवान कृष्ण, विक्रमादित्य, युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुआ है। आप सबके भी हुए होंगे या होने वाले होंगे। लेकिन हममें से विवाह करने के लिए कोई विदेश नहीं जाता। विराट कोहली ने पैसा यहां कमाया और अरबों रुपये विवाह में इटली में खर्च कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed