फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Groom was going home with bride in lockdown Police punctured cars tire but did not stop BJPs car

दोहरा रवैया: लॉकडाउन में घर जा रहे थे दूल्हा-दूल्हन, पुलिस ने निकाली कार की हवा, भाजपा की गाड़ी पर नहीं की कार्रवाई

Mon, 03 May 2021 02:26 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 03 May 2021 02:26 PM IST
सार

दूल्हा लॉकडाउन लागू होने के दौरान अपनी दुल्हन को लेकर घर जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की कार की हवा निकाल दी, लेकिन जब इसी कार्रवाई के दौरान वहां से भाजपा का झंडा लगाए एक स्कार्पियो पहुंची तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Groom was going home with bride in lockdown Police punctured cars tire but did not stop BJPs car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा से पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान दोहरा रवैया अपनाने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पुलिस ने शादी कर वापस लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार की हवा निकाली दी लेकिन वहीं पर रास्ते से गुजर रही राजनीतिक पार्टी की गाड़ी को रोका तक नहीं। 

विज्ञापन

यह मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करहिया मंडी के पास का है। जानकारी के अनुसार चोरहटा थाना क्षेत्र से दूल्हा लॉकडाउन लागू होने के दौरान अपनी दुल्हन को लेकर घर जा रहा था। ऐसे में पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की कार की हवा निकाल दी, लेकिन जब इसी कार्रवाई के दौरान वहां से भाजपा का झंडा लगाए एक स्कार्पियो पहुंची तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


कई वाहनों की निकाली हवा
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान कई वाहनों की हवा निकाली, जिसके चलते लोगों को अपने घर तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के इस दोहरे रवैये को सरकार के शादी को लेकर दिए जाने वाले आदेशों की अवहेलना करार दिया जा सकता है। हालांकि, मामले को लेकर जब मीडिया ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर से बात की तो उन्होंने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हो रहे वैवाहिक कार्यक्रमों में नियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार ने लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए समूचे राज्य में लॉकडाउन लागू कराया है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैवाहिक कार्यक्रमों को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की थी,  जिसके अनुसार लोग अपने घर में रहते हुए परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शादी समारोह आयोजित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed