फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Govind Rajput said on the allegation of taking down Mirchi Baba from the Congress platform, said- Baba go to the Himalayas and do penance

मध्य प्रदेश: कांग्रेस के मंच से मिर्ची बाबा को उतारने के आरोप पर बोले गोविंद सिंह, कहा- हिमालय में जाकर तपस्या करें बाबा

Fri, 25 Feb 2022 02:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 02:05 PM IST
सार

भिंड में कांग्रेस के मंच से मिर्ची बाबा को उतारने के आरोप पर कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने जवाब दिया है। शुक्रवार को गोविंद सिंह ने कहा कि मिर्ची बाबा राजनीति कार्यक्रम में जाने के बजाए हिमालय में जाकर तपस्या करें। साथ ही राजपूत ने मिर्ची बाबा को चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Govind Rajput said on the allegation of taking down Mirchi Baba from the Congress platform, said- Baba go to the Himalayas and do penance
मिर्ची बाबा ने गोविंद सिंह पर दलितों और संत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा के आरोपों का जवाब दिया है। शुक्रवार को गोविंद सिंह ने कहा कि मिर्ची बाबा राजनीति कार्यक्रम में जाने के बजाए हिमालय में जाकर तपस्या करें। साथ ही गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा को चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। भिंड में कांग्रेस के मंच से मिर्ची बाबा को उतारने के आरोप लगे थे। 
विज्ञापन

 
गोविंद सिंह ने कहा कि मैंने मिर्ची बाबा का अपमान नहीं किया। मिर्ची बाबा मंच पर बैठने को लेकर नाराज हुए थे। गोविंद सिंह ने कहा कि पहली पंक्ति पर कांग्रेस के नेताओं को बैठना था। इसी बात से नाराज होकर मंच से चले गए थे। 
विज्ञापन

 
गोविंद सिंह ने कहा कि बाबाओं को राजनीतिक कार्यक्रम में आने की जरूरत क्या है। उन्होंने कहा राजनीतिक कार्यक्रमों में जाने के बजाए मिर्ची बाबा हिमालय में जाकर तपस्या करें। यहीं नहीं गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा पर हो रहे हमले को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मिर्ची बाबा में इतना ही दम है तो बार-बार उनकी पिटाई क्यों हो रही है। यहीं नहीं गोविंद सिंह ने मिर्ची बाबा को चुनौती दी कि मेरे सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें भिंड में कांग्रेस के मंच से उतारने पर मिर्ची बाबा ने एक दिन पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी। उन्होंने गोविंद सिंह पर दलितों और संत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया था। बता दें मिर्ची बाबा लगातार गौ हत्या के मुद्दे उठा रहे है। वे कांग्रेस नेताओं के करीबी माने जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed