{"_id":"58e0cc074f1c1b4a3e5b3f13","slug":"madhya-pradesh-government-launches-online-app-for-provide-municipal-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP:ऑनलाइन होंगी 378 तरह की जनसेवाएं , सरकार ने लॉन्च की ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP:ऑनलाइन होंगी 378 तरह की जनसेवाएं , सरकार ने लॉन्च की ऐप
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 02 Apr 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार ने कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नगरपालिका सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु एक ऐप लॉन्च किया है। मोबाइल ऐप 'एमपी ई-नगरपालिका' को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल शाम को लॉन्च किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "नागरिकों को नगरपालिका की सेवाएं आसानी से और समय पर मिलनी चाहिए। शहरी निकायों में धन की कोई कमी नहीं है। राज्य के शहरी निकायों के विकास के लिए अगले तीन-चार साल में 83,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।"
विज्ञापन
शहरी विकास आयुक्त विवेक अग्रवाल ने कहा कि शहरी निकायों की 378 सेवाएं इस ऐप पर उपलब्ध रहेंगी। अग्रवाल ने कहा, "यह ऐप 378 सेवाओं प्रदान करेगा जैसे संपत्ति कर के ऑनलाइन भुगतान, निर्माण की अनुमति मांगना, जन्म, विवाह, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सेवायें उपलब्ध करायेगा। इसमें कचरा, पानी, सड़कों आदि से संबंधित शिकायतों का भी पंजीकरण किया जा सकेगा। ऐप पर ऑनलाइन भुगतान गेटवे भी उपलब्ध होगा।"
विज्ञापन
प्रधान सचिव (शहरी विकास) मलय श्रीवास्तव ने कहा कि यह मोबाइल ऐप कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल ऐप 225 करोड़ रुपये ई-नगरपालिका परियोजना का एक हिस्सा है, जिसके तहत सभी नगरपालिका सेवाओं को एक वेब प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
