{"_id":"6109ac17a7703e699051d3ef","slug":"madhya-pradesh-government-hospital-worker-accused-of-rape-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सरकारी अस्पताल में कर्मी पर बलात्कार का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सरकारी अस्पताल में कर्मी पर बलात्कार का आरोप, एफआईआर दर्ज
Wed, 04 Aug 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इंदौर।
एजेंसी, इंदौर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:20 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि महिला अस्पताल में 28 जुलाई को डायलिसिस कराने आई थी। उसी दौरान वार्ड बॉय कथित तौर पर कपड़े बदलने के लिए उसे एक अलग कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
विस्तार
मध्यप्रदेश के महाराजा यशवंत राव सरकारी अस्पताल में एक 50 वर्षीय महिला मरीज के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। अस्पताल के वार्ड बॉय पर बलात्कार का आरोप है।
विज्ञापन
संयोगितागंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि घटना 28 जुलाई को अस्पताल में हुई थी। 32 वर्षीय फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया की पीड़ित महिला धार जिले की रहने वाली है।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला के विरोध पर उसने उसे डराया और दो दिन के लिए निजी वार्ड में भर्ती करा दिया। इसके बाद उसे 1000 रुपये देकर घर भेज दिया। दो दिन बाद महिला ने घटना की जानकारी मीडिया को दी और उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया।
विज्ञापन
मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
