फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Government approves Rs 1 crore for the victims of Khargone violence

मध्य प्रदेश: खरगोन हिंसा के पीड़तों के लिए सरकार ने 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की

Mon, 18 Apr 2022 11:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Apr 2022 11:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन हिंसा के पीड़ितों की सहायता के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। साथ ही सरकार ने सांप्रदायिक दंगों में प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों की मदद के लिए संशोधित आदेश भी जारी किए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Government approves Rs 1 crore for the victims of Khargone violence
खरगोन उपद्रव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन हिंसा के पीड़ितों की सहायता के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। साथ ही सरकार ने सांप्रदायिक दंगों में प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों की मदद के लिए संशोधित आदेश भी जारी किए।
विज्ञापन

 
खरगोन में सांप्रदायिक दंगों में प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों के लिए कलेक्टर ने 1 करोड़ रुपए की अनुगृह राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसे सरकार ने स्वीकृत किया है। वहीं, सांप्रदायिक दंगों में मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए, घायलों को 80 प्रतिशत से अधिकत विकलांगता होने पर 2 लाख रुपए, 40 से 60 प्रतिशत के बीच विकलांगता होने पर 59,100 रुपए और साधारण घायल होने पर चिकित्सक से परामर्श पर 25 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, चल संपत्ति के नुकसान पर 6 हजार रुपए, स्थायी संपत्ति जैसे मकान, दुकान के पूर्ण नष्ट होने पर कच्चे मकान के लिए आकंलन के अनुसार अधिकतम 95 हजार 100 रुपए और पक्के मकान के लिए 95 हजार 100 रुपए, झुग्गी/झोपड़ी के लिए 6 हजार रुपए अधिकतम रुपए सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंट्रीग्रेटेड एक्शन प्लान जिलों में पूर्ण नष्ट पक्का या कच्चा मकान के लिए अधिकतम 1 लाख 1 हजार 900 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा जीवोकोपार्जन के साधन जैसे वाहन, नाव, बैल आदि की क्षति होने पर 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।   


बता दें खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव होने के बाद हिंसा भड़क गई थी। यहां पर दंगाईयों ने कई घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि सरकार दंगे के प्रभावितों के मकान बना कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed