फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh goverment to provide electricity at rate of one rupee per unit

कमलनाथ सरकार की मध्यप्रदेश की जनता को सौगात, अब एक रुपया प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

Mon, 19 Aug 2019 05:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 19 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh goverment to provide electricity at rate of one rupee per unit
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को घरेलू उपयोग के लिए 100 यूनिट तक एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 150 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

इस योजना का फायदा प्रदेश के 70 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस योजना को लागू करने में सरकार पर 2100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। हालांकि 150 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


150 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को फ्लैट रेट पर ही बिल भुगतान करना होगा। संबल योजना के तहत अब तक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले उपभोक्ताओं को ही 100 यूनिट बिजली एक रुपये की दर से दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रस्ताव पास होने से अब उपभाक्ताओं को सीधा 1105 रुपये का फायदा होगा। अभी 150 यूनिट का बिल करीब 1255 रुपये आता है। जो अब प्रस्ताव पास होने के बाद 150 रुपये आएगा। 1105 रुपये सरकार सब्सिडी के रूप में देगी।



बता दें कि अभी 150 यूनिट तक तीन स्लैब हैं। 0-50 यूनिट तक 3.85 रुपये, 50-100 यूनिट तक 4 रुपये और 100 -300 यूनिट का 6.20 रुपये के हिसाब से बिल आता है। प्रस्ताव पास होने के बाद अब सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। प्रस्ताव को लागू करने के लिए अब इंदिरा गृह ज्योति योजना के प्रावधानों में संशोधन करना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed