फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh: gang rape in ujjain

तांत्रिक ने जाल में फंसाकर किया गैंगरेप

Thu, 12 Jun 2014 04:28 PM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh: gang rape in ujjain

टीवी पर तांत्रिकों की पोल खोलने वाले कार्यक्रम दिखाए जाते हैं, अखबारों में आए दिन तांत्रिकों के गिरफ्तार होने की खबरें छपती हैं लेकिन फिर भी लोग इन तांत्रिकों के चक्कर में फंस ही जाते हैं।

विज्ञापन


गावों में ही नहीं शहरों में भी ऐसी घटनाएं बहुतायात में होती हैं और तमाम पढ़े लिखे लोग भी इन तांत्रिकों और उनकी कथित तंत्र विद्या में भरोसा कर लेते हैं।

विज्ञापन

अपहरण और रेप

madhya pradesh: gang rape in ujjain

मध्यप्रदेश के उज्जैन से भी एक ऐसा ही मामला जामने आया है जहां एक तांत्रिक ने भोपाल की एक महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला को तो बरामद कर लिया गया है लेकिन तांत्रिक फरार है और जीआरपी उज्जैन की एक टीम उसकी खोज में जुटी है।

जीआरपी इंचार्ज संजय कांबले ने बताया कि,"हमने महिला को सात जून को बरामद कर लिया और एक अभियुक्त को भी गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया। अब हम इस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटे हैं।"

गुड़गांव से किया गया बरामद

madhya pradesh: gang rape in ujjain

महिला के पति ने जीआरपी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। जांच शुरू हुई और महिला की तलाश में लगी पुलिस को पता चला कि महिला को गुड़गांव के एक घर में कैद करके रखा गया है।

पुलिस ने ये बात मोबाइल डिटेल्स के माध्यम से पता की। महिला ने अपने बयान में बताया कि उसका अपहरण किया गया था और आरोपियों ने बार बार उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन

बीमार रहता था बच्चा

madhya pradesh: gang rape in ujjain

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की मुलाकात आरोपी सुशील शुक्ला से पिछले साल भोपाल में प्रवचन के दौरान हुई थी। महिला को तीन बच्चे हैं जिसमें से एक बच्चा बीमार रहता है जिसकी सेहत के लिए वो शुक्ला की मदद चाहती थी।

शुक्ला ने उससे 60 हजार रुपये और गहने आदि की मांग की। 18 मई को 37 साल की महिला अपने पति के साथ उज्जैन पहुंची थी।

नशीला बिस्किट खिला कर अपहरण

madhya pradesh: gang rape in ujjain

सुशील छपरिया नाम के एक शख्स ने महिला को तांत्रिक के बारे में बताया था। सुशील को पुलिस ने 15 जून तक के लिए रिमांड पर लिया है।

शुक्ला और छपरिया ने महिला को नशीला बिस्किट खाने के लिए दिया था और उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस को शक है कि शुक्ला यूपी या महाराष्ट्र में छुपा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed