फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh four labourers including Ratanlal Prajapati find diamond worth around Rs 40 lakh in Panna mine

मजदूरों की चमकी किस्मत: पन्ना के खदान में मिला 40 लाख रुपये का हीरा, नीलामी के बाद दी जाएगी राशि

Tue, 14 Sep 2021 01:26 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पन्ना
पीटीआई, पन्ना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 01:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पन्ना के एक खदान से चार मजदूरों को 8.22 कैरेट का हीरा मिला है जिसका मूल्य लगभग 40 लाख रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya pradesh four labourers including Ratanlal Prajapati find diamond worth around Rs 40 lakh in Panna mine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में 15 साल के इंतजार के बाद एक खदान से चार मजदूरों को 8.22 कैरेट का हीरा मिला है जिसका मूल्य लगभग 40 लाख रुपये बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सभी कच्चे हीरों की नीलामी से होने वाली आय सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद संबंधित मजदूरों को दी जाएगी।

विज्ञापन


पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि रतनलाल प्रजापति और उनके सहयोगियों ने जिले के हीरापुर तपरिया इलाके में पट्टे पर दी गई जमीन से 8.22 कैरेट का हीरा निकाला और उसे हीरा कार्यालय में जमा कर दिया। उन्होंने कहा कि हीरे को अन्य रत्नों के साथ 21 सितंबर को नीलामी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


15 साल बाद चमकी मजदूरों की किस्मत 
रत्नलाल प्रजापति के सहयोगियों में से एक रघुवीर प्रजापति ने सरकारी कार्यालय में कीमती पत्थर जमा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने हीरे खोजने की अपनी खोज में पिछले 15 साल विभिन्न खदानों में उत्खनन में बिताए हैं, लेकिन भाग्य उन पर पहली बार मुस्कुराया। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 15 साल से अलग-अलग इलाकों में छोटी-छोटी खदानें लीज पर लीं, लेकिन एक भी हीरा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस साल, हम पिछले छह महीनों से हीरापुर तपरिया में एक पट्टे की जमीन पर खनन कर रहे हैं और 8.22 कैरेट वजन का हीरा पाकर सुखद अनुभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई में करेंगे इस धन का उपयोग
खनिक ने कहा कि वह और उसके साथी हीरे की नीलामी से प्राप्त धन का उपयोग अपने बच्चों को बेहतर जीवन और शिक्षा प्रदान करने के लिए करेंगे। वहीं अधिकारियों के मुताबिक, कच्चे हीरों की नीलामी से होने वाली आय संबंधित खनिकों को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद दी जाएगी।


पन्ना जिले में कुल 12 लाख कैरेट के हीरे होने का अनुमान
अधिकारियों ने कहा कि राज्य की राजधानी भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले में कुल 12 लाख कैरेट के हीरे होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मजदूरों को मिले नवीनतम कीमती पत्थर और 139 अन्य हीरों की नीलामी 21 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed