इंदौर: जेल से रिहा हुए कंप्यूटर बाबा, बोले-यह सच्चाई की जीत है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कंप्यूटर बाबा गुरुवार को जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद कंप्यूटर बाबा ने कहा, यह सच्चाई की जीत है। बता दें कि उन्हें एक व्यक्ति पर तलवार से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Madhya Pradesh: Former state minister 'Computer Baba' released from the jail in Indore. He says, "This is the victory of truth".
विज्ञापन
He was arrested for allegedly attempting to attack a person with a sword. pic.twitter.com/i6FHRLcgPo — ANI (@ANI) November 19, 2020
कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेवदास त्यागी को इंदौर की एक अदालत ने बुधवार को ही जमानत दे दी थी। दरअसल, कंप्यूटर बाबा के खिलाफ एक शख्स के घर में जबरन घुसकर तलवार से हमला करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज है। इस मामले में बाबा को स्थानीय कोर्ट ने सोमवार को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कम्प्यूटर बाबा को जेल से लाकर एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया था। अभियोजन के आग्रह पर अदालत ने कम्प्यूटर बाबा को एरोड्रम थाने में दर्ज मामले में मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
कम्प्यूटर बाबा और उनके कुछ साथियों पर आरोप है कि उन्होंने राजेश खत्री नाम के व्यक्ति के घर में जबरन घुसकर उससे गाली-गलौज और मारपीट के साथ ही उस पर तलवार से हमले का प्रयास भी किया था। गौरतलब है कि प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों ने उन्हें अलग-अलग निकायों में शामिल करते हुए राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजा था।
