फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Former Shiv Sena chief Ramesh Sahu shot dead, wife and daughter injured in rescue

मध्यप्रदेश: शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या, बचाव करने गई पत्नी और बेटी घायल

Wed, 02 Sep 2020 02:19 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 02 Sep 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Former Shiv Sena chief Ramesh Sahu shot dead, wife and daughter injured in rescue
रमेश साहू (फाइल फोटो) - फोटो : social media

शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख रमेश साहू की अज्ञात बदमाश ने मंगलवार देर रात इंदौर में गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, रमेश साहू की पत्नी और बेटी को आरोपी ने चोट पहुंचाई है। 

विज्ञापन


तेजाजी नगर के थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बुधवार को बताया कि शिवसेना की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख 70 वर्षीय रमेश साहू इंदौर-खंडवा रोड पर उमड़ीखेड़ा गांव में ढाबा चलाते थे। इसी ढाबे में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने उनके सीने पर गोली मारकर उनकी जान ले ली।
विज्ञापन



उन्होंने बताया, हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच चल रही है। भदौरिया ने बताया कि साहू इन दिनों शिवसेना में सक्रिय नहीं थे। हत्याकांड को लेकर उनके परिजन और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के संबंध में सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी जानकारों ने बताया कि साहू 1990 के दशक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख रहे थे और उस वक्त उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की थी। वहीं, परिजनों के मुताबिक लूट की नीयत से हत्या की गई है। 


मृतक रमेश का पहले तेजाजी नगर और सदर बाजार थाने में आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इन बातों का ख्याल रखते हुए पुलिस पुरानी रंजिश के मामले को लेकर भी जांच कर रही है। वहीं, हत्या के बारे में पता चलते ही सीएसपी, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed