फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Five stray dogs killed in acid attack in Ujjain Latest News

बेरहमी की हद: उज्जैन में तेजाब डालकर पांच कुत्तों को मार डाला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 04 Sep 2021 05:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Sep 2021 05:05 PM IST
सार

पीएफए के इंदौर यूनिट के अध्यक्ष ने घटना को जानवरों के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध करार दिया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Five stray dogs killed in acid attack in Ujjain Latest News
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां उज्जैन में पांच गली के कुत्तों पर तेजाब डालकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) के सदस्य प्रियांशु जैन की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नागझिरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नागझिरी पुलिस थाने में शुक्रवार को धारा 428 (जानवरों को मारकर शरारत करना) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला तब सामने आया, जब इंदौर में एक पशु अधिकार समूह को अपनी हेल्पलाइन पर कॉल आया कि कुछ कुत्तों पर तेजाब से हमला किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन के महालक्ष्मी नगर के रहने वाले बृजराज परिहार ने शुक्रवार की सुबह सड़क पर कुत्तों को दर्द से कराहते देखा। परिहार ने बताया कि मैं कुत्तों को पशु चिकित्सालय ले गया, जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पीएफए के इंदौर यूनिट के अध्यक्ष प्रियांशु ने बताया कि हमें हमारी हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि बुधवार को उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों ने पांच आवारा कुत्तों के मुंह पर तेजाब डाल दिया था। जैन ने कहा कि यह जानवरों के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध है। कुत्ते के साथ ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed