{"_id":"5e735ac98ebc3e7693221c79","slug":"madhya-pradesh-five-charred-to-death-as-trucks-catch-fire-after-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लगने से पांच की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लगने से पांच की मौत, दो गंभीर घायल
Thu, 19 Mar 2020 05:13 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 19 Mar 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शाजापुर में बुधवार रात दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। आग लगने से दोनों ट्रकों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति ने गुरुवार को बताया कि बीती रात लगभग दस बजे शहर के बायपास एबी रोड पर देवास से सारंगपुर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी दौरान नागपुर से ग्वालियर जा रहे एक अन्य ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक में टक्कर मार दी। इससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। इससे उनमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रजापति ने बताया कि तीन मृतकों की पहचान शिवपुरी के सिरसौद गांव के रहने वाले शिशुपाल कोहली, संदीप शिवहरे, विनोद यादव के तौर पर हुई है। जबकि अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
