फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh festival today,  on 66th Foundation Day, Mohit Chauhan will give a musical presentation

मध्य प्रदेश: 66वें स्थापना दिवस पर आज मध्यप्रदेश उत्सव का आयोजन, मोहित चौहान देंगे संगीतमय प्रस्तुति 

Mon, 01 Nov 2021 08:06 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 08:06 PM IST
सार

"आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश" की थीम पर दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 275 साथी कलाकारों की प्रस्तुति होगी। करीब 45 से 50 मिनट की अवधि के नृत्य-नाटक को साउंड-लाइटिंग माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh festival today,  on 66th Foundation Day, Mohit Chauhan will give a musical presentation
मध्य प्रदेश का 66वाँ स्थापना दिवस। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश का 66वाँ स्थापना दिवस 'मध्यप्रदेश उत्सव' एक नवंबर को "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश" की थीम पर मनाया जा रहा है। राज्य स्तर पर  ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ का आयोजन लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे होगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण पार्श्व गायक मोहित चौहान की संगीतमय प्रस्तुति होगी। "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश" की थीम पर दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 275 साथी कलाकारों की प्रस्तुति होगी। करीब 45 से 50 मिनट की अवधि के नृत्य-नाटक को साउंड-लाइटिंग माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का प्रसारण सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्क एमपी और संस्कृति विभाग के फेसबुक, ट्विटर सहित डीडी एमपी चैनल पर किया जाएगा। उप निर्वाचन वाले जिलों को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों पर समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य रूप से "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जन-भागीदारी अभियान" पर केंद्रित गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि किए जाएंगे। प्रमुख शासकीय भवनों और ऐतिहासिक इमारतों पर एक नवंबर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने दी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि "मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों और कला संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश यूं ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो”। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि जनता का कल्याण और मध्यप्रदेश का नव-निर्माण ही हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed