फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh facing flood like situation, one died

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एक की मौत

Thu, 23 Aug 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh facing flood like situation, one died
चंबल नदी
मध्य प्रदेश में जबर्दस्त बारिश ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।उज्जैन के नागदा, मंदसौर,रतलाम और नीमच में भारी बारिश की वजह से नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, शाजापुर में नाला पार करते हुए एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर सड़कें तेज जल बहाव में ढ़ह गई हैं जिससे गांवों का संपर्क शहर से टूट गया है।

नागदा में 36 घंटे में 4 इंच बारिश लगातार हुई जिससे कैचमेंट एरिया में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। बुधवार सुबह तक सैकड़ों साल पुराना चामुंडा माता मंदिर डूब गया। चंबल नदी में ऐसा उफान पहली बार देखा गया है। चंबल में पानी आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है और रात में ही चंबल किनारे सात से ज्यादा होमगार्ड जवानों की सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी लगा दी गई। इससे पहले 2016 में इस दिन तक 36 इंच बारिश हो चुकी थी। चंबल में पानी बढ़ते ही मंदिर धीरे-धीरे डूबने लगा था। इस नजारे के साथ सेल्फी लेने के लिए शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे थे। 
विज्ञापन


वही रतलाम, नीमच, मंदसौर जिले में दो दिन से जारी भारी बारिश से नदी और नाले उफान पर आ गए हैं। 24 घंटे में रतलाम जिले में 3.07 इंच, मंदसौर जिले में 5 तथा नीमच जिले में साढ़े 3 इंच बारिश हुई है। मंदसौर के मल्हारगढ़ तहसील में गाडगिल सागर भरने से इसके 7 गेट और उसके बाद रेतम बैराज के 14 गेट खोलना पड़ गया। इससे नीमच जिले की मनासा व जीरन तहसील के गई गांवों में बाढ़ जैसे हालत बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गांवों की सड़के बह गईं हैं। मनासा तहसील में 7 घंटे में सवा 3 इंच बारिश से हालात और बिगड़ गए। नीमच के नलवा गांव की अरनिया नई आबादी में पांच फीट पानी भर गया। इससे 24 परिवार को बुधवार सुबह 5 बजे से छत पर बैठकर बरसते पानी में 5 घंटे गुजारना पड़ा जिन्हे पानी उतरने पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

 

शाजापुर जिले के किठोर गांव में बारिश के बाद उफान पर आए नाले को बाइक से पार करते समय खेड़ावद निवासी जसमत सिंह मालवीय (30) गिरकर घायल हो गया। पानी के बहाव में वह नाले में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त उज्जैन से ही बाइक से अपने गांव खेड़ावद जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed