{"_id":"5b9344e0867a557eb715ba55","slug":"madhya-pradesh-elections-kamal-nath-promises-to-waive-off-farmer-loans-if-congress-comes-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ का वादा, कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ का वादा, कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जनता की कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसों को बर्बाद करने के आरोप लगाए हैं। कमलनाथ ने शुक्रवार को टीकमगढ़ में नजरबाग ग्राउंड में एक जनसभा में कहा कि मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज के 15 साल के शासन में किसान, नौजवान, महिलाएं परेशान हैं। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बलात्कार में प्रदेश को देश में नंबर एक पर पहुंचा दिया है। किसानों की आत्महत्या के मामले में मध्य प्रदेश ने अफ्रीका को भी पीछे छोड़ दिया है। जनसभा में करीब पांच हजार लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कमलनाथ के रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।
कमलनाथ ने कहा कि राज्य में यदि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। नौजवानों के लिए रोजगार के रास्ते तलाशे जाएंगे। नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, जो महज एक सपना बनकर रह गया है। अब मोदी जी राष्ट्रवाद की बात करते हैं। राष्ट्रवाद तो हमारी रगों में भरा है। आजादी के समय मरने वाले ज्यादातर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस के थे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में उद्योग धंधों की हालत बहुत खराब है। एक भी नया उद्योग नहीं लगा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी हेलिकॉप्टर से राज्य का दौरा कर रहे हैं और जनता के पैसे को पानी की तरह बहा रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि मैं खुद के हेलिकॉप्टर से राज्यभर का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांग रहा हूं।
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद की ब्रांडिंग के लिए सरकारी खजाने से यात्राएं और जनसभाएं कर रहे हैं। चुनावी साल में सरकार जनता की कमाई के करोड़ों रुपयों को बर्बाद करने के लिए हर रोज नए फैसले कर रही है।