{"_id":"5bcec97bbdec2269b059c42c","slug":"madhya-pradesh-election-sp-targets-on-bjp-soft-corner-towards-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनावः सपा के चुनावी निशाने पर सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस के प्रति \"सॉफ्ट कॉर्नर\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनावः सपा के चुनावी निशाने पर सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस के प्रति "सॉफ्ट कॉर्नर"
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
मूलचंद बंते और अखिलेश यादव का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं हो पाने और बुधनी सरीखी हाई-प्रोफाइल सीट के अपने घोषित उम्मीदवार के अचानक पाला बदल लेने के बावजूद समाजवादी पार्टी कांग्रेस के प्रति नरमी दिखा रही है।
सपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि उनकी पार्टी 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहती और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के इरादे से 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है।
सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मूलचंद यादव ‘बंते’ ने बताया कि अगर कांग्रेस हमारे पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से उचित तरीके से चर्चा करती, तो मध्यप्रदेश में दोनों दलों का चुनाव पूर्व गठबंधन हो सकता था।
विज्ञापन
बहरहाल, हमारा राज्य के आसन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रति कोई बैर भाव नहीं है। कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम राज्य में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के कुख्यात घोटाले के लिये जिम्मेदार भाजपा के 15 वर्षीय कुशासन को खत्म करना चाहते हैं।
हम कांग्रेस को चुनावी नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते। यादव ने बताया कि सपा प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना पर काम कर रही है। पार्टी ने इनमें से आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित भी कर दिये हैं। बाकी उम्मीदवार इस महीने के आखिर तक घोषित कर दिये जायेंगे।