फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Election 2018 : Akhilesh Yadav did not want alliance with congress without BSp

मध्यप्रदेश चुनाव : बिना बसपा के कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं चाहते सपा मुखिया अखिलेश यादव

Wed, 21 Nov 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 21 Nov 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Election 2018 : Akhilesh Yadav did not want alliance with congress without BSp
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले गठबंधन करने में नाकाम रहने पर कांग्रेस की आलोचना की। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कुछ सीट देने की पेशकश की थी, लेकिन बसपा के गठबंधन में साथ न होने की वजह से उन्होंने कांग्रेस का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार में कांग्रेस से भी यही सवाल किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने हमारे अस्तित्व को स्वीकार करने से मना कर दिया। 

यादव ने कहा, 'एक समय पर उन्होंने (कांग्रेस ने) हमें कुछ सीटें देने का प्रस्ताव रखा था लेकिन हमने स्पष्ट कर दिया था कि यदि राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए वह बसपा को साथ लेकर नहीं चलते तो इसका मतलब यही है कि वह गठबंधन में रुचि ही नहीं रखते हैं।'
विज्ञापन


कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'यह अच्छा हुआ कि उन्होंने हमें या बसपा को नहीं चुना, अब हमारे पास उनकी गलितयां सामने लाने का मौका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में भाजपा सत्ता में है इसके लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

यादव ने कहा, 'देश में भाजपा सत्ता में है इसके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है'। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठबंधन होता तो हम मध्यप्रदेश में मिलकर 200 से ज्यादा सीटों पर जीत सकते थे। 

अखिलेश ने कहा कि मध्यप्रदेश में सपा ने एक बार आठ सीटें जीती थीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय के साथ यह आंकड़ा और मजबूत होगा व पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपना आधार मजबूत करेगी। 

सपा मुखिया ने अपने घोषणा पत्र में कृषि ऋण में पूर्ण छूट, किसानों के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का फंड, स्मार्ट गांव, डायल 100 सेवा का आधुनिकीकरण व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनवाने का वादा किया। मध्यप्रदेश में सपा 55 सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है। 

2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने का घमंड है। उन्होंने संकेत दिया कि वर्ष 2019 के आम लोकसभा चुनावों में सपा का कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को लगता है कि उनकी पार्टी बड़ी है, हम कुछ भी नहीं। इससे कम से कम अलग पार्टी बनाने का मौका तो मिला। अखिलेश ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की जरूरत है। बीजेपी को कोई पार्टी नहीं हराएगी, बल्कि जनता हराएगी।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे पास एक पुजारी मुख्यमंत्री हैं जो बंदरों को दूर रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह देते हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंधाधुंध एनकाउंटर करने के आदेश देते हैं। 

यादव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और हमारे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में चुनावी रैली में झपकी ले रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed