फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Election 2018: BJP celebrate Kamal Deepawali on every booth

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा हर बूथ पर मनाएगी 'कमल दीपावली'

Tue, 20 Nov 2018 05:46 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Election 2018: BJP  celebrate Kamal Deepawali on every booth
भाजपा

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में 21 नवंबर को प्रदेश के हर बूथ पर 'कमल दीपावली' मनाएगी। इस कार्यक्रम के तहत हर बूथ में लोगों के घर भाजपा कार्यकर्ता विशेष रुप से तैयार की गई कमल के आकार वाली मोमबत्ती का दीपक जलाएंगे।

विज्ञापन


इसके जरिये भाजपा के सभी वोटरों को बूथ तक लाने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले भाजपा ने 15 नवंबर से 'हर घर भाजपा का झंडा' नाम से कार्यक्रम चलाया था। पार्टी के मुताबिक अब तक वह 39 हजार बूथों तक पहुंच चुकी है। बाकी बूथों पर वह आने वाले दिनों में पहुंचेगी। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त है और वो सत्ता में चौथी बार वापसी करने में समर्थ रहेंगे। कांग्रेस की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वह हताश है और उसके नेता आपस में ही तालमेल बिठाने में असफल हैं। उसकी हताशा का परिचय इस बात से भी मिलता है कि चुनाव प्रचार के दौरान वह अपनी सफलताओं और कामों के बारे में कोई चर्चा नहीं कर रही है जबकि वह गाय और राम की चर्चा करने से नहीं थक रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस विकास और काम की चर्चा करती तो उससे जनता का ज्यादा भला होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में किसानों की भाजपा से नाराजगी के बारे में पूछने पर विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि जमीनी स्थिति यह है कि शिवराज सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। यही कारण है कि किसानों की सरकार से कोई नाराजगी नहीं बची है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव परिणाम उनकी इस बात को साबित कर देंगे। 

माना जा रहा है कि कमल दीपावली मनाने के लिए भाजपा ने कमल के आकार के डेढ़ करोड़ दीये तैयार करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed