फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh election 2018: bjp and congress crorepati candidates in mp

मध्यप्रदेश चुनावः बात करते हैं गरीबों की और उम्मीदवार करोड़पति

Thu, 08 Nov 2018 12:45 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh election 2018: bjp and congress crorepati candidates in mp
कांग्रेस की रैली का दृश्य
चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दल गरीबी और गरीब की बात करते नजर आते हैं। गरीबी कैसे खत्म की जाएं पूरा भाषण एक ही शब्द पर टिका होता है। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी के भाजपा और कांग्रेस जैसे दो बड़े दलों ने ज्यादातर करोड़पति उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 192 और कांग्रेस ने अब तक 184 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने इनमें से भाजपा के 177 और कांग्रेस के 171 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया। इनमें से भाजपा ने 71 फीसदी और कांग्रेस ने 72 फीसदी करोड़पति उम्मीदवारों को दोबारा चुनाव में उतारा है।
विज्ञापन


बात करें अगर भाजपा की तो उसके 177 उम्मीदवारों में से 125 ने पिछला चुनाव लड़ा था और इनमें 96 मौजूदा विधायक हैं। वहीं 2013 में कांग्रेस के 171 उम्मीदवारों में से 99 ने चुनाव लड़ा था और इनमें से 50 मौजूदा विधायक हैं। दोबारा चुनाव लड़ रहे दोनों दलों के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5-5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें भाजपा के 89 और करोड़पति उम्मीदवार हैं। भाजपा के संजय पाठक के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। चुनावी हलफनामे में विजय राघौगढ़ से उम्मीदवार पाठक ने अपनी संपत्ति 141 करोड़ रुपये बताई है। दूसरे नंबर पर भाजपा के ही चेतन कश्यप हैं, जिनकी संपत्ति 120 करोड़ रुपये है।


कांग्रेस से सबसे ज्यादा संपत्ति वाले उम्मीदवार संजय शर्मा हैं, जो चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने अपनी संपत्ति 65 करोड़ दर्शायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed