फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: distribution of department among the ministers

कमलनाथ कैबिनेट: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बांटे विभाग, बच्चन को मिला गृह मंत्रालय

Fri, 28 Dec 2018 11:34 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 28 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh: distribution of department among the ministers
कमलनाथ
लंबी माथापच्ची के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसी महीने सीएम कमलनाथ ने शपथ ली थी उसके कुछ दिन बाद 28 मंत्रियों को भी कैबिनेट में जगह दी गई थी। आज इनके विभागों का बंटवारा हो गया।  
विज्ञापन


सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण विभाग, हुकुम सिंह कराड़ा को जन संसाधन विभाग, बाबा बच्चन को गृह विभाग, जेल विभाग, आरिफ अकील को पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग, तुलसी सिलावट को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व और परिवहन विभाग, प्रियव्रत सिंह को ऊर्जा विभाग, सुखदेव पासी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जयवर्धन सिंह को नगरीय विकास एवं आवास विभाग दिया गया है। 
विज्ञापन

इन मंत्रियों को मिला यह विभाग

मंत्री किसके समर्थक विभाग
सज्जन सिंह वर्मा कमलनाथ लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण विभाग
तुलसी सिलावट ज्योतिरादित्य लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
जीतू पटवारी दिग्विजय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग
उमंग सिंघार ज्योतिरादित्य वन विभाग
बाला बच्चन कमलनाथ गृह विभाग, जेल विभाग
प्रदीप जायसवाल दिग्विजय खनिज संसाधन विभाग
डॉ. गोविंद सिंह दिग्विजय सहकारिता विभाग, संसदीय कार्य विभाग 
विजय लक्ष्मी साधौ दिग्विजय संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा व आयुष विभाग
आरिफ अकील दिग्विजय भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम विभाग
लाखन सिंह यादव ज्योतिरादित्य पशुपालन विभाग, मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास विभाग
गोविंद सिंह राजपूत ज्योतिरादित्य राजस्व विभाग, परिवहन विभाग
ओमकार सिंह मरकाम कमलनाथ जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ व अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग
सुखदेव पांसे कमलनाथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
प्रभुराम चौधरी ज्योतिरादित्य स्कूल शिक्षा विभाग
जयवर्द्धन सिंह दिग्विजय नगरीय विकास एवं आवास विभाग
कमलेश्वर पटेल दिग्विजय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
हुकुम सिंह कराड़ा कमलनाथ जल संसाधन विभाग
हर्ष यादव दिग्विजय कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
इमरती देवी ज्योतिरादित्य महिला एवं बाल विकास विभाग
प्रियव्रत सिंह दिग्विजय ऊर्जा विभाग
ब्रजेंद्र सिंह राठौर दिग्विजय वाणिज्यिक कर विभाग

ये है कमलनाथ मंत्रीमंडल की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed