{"_id":"63294bb36587c31f052818ff","slug":"madhya-pradesh-discussion-on-important-proposal-in-shivraj-cabinet-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivraj Cabinet: मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन को स्वीकृति, दतिया को सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivraj Cabinet: मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन को स्वीकृति, दतिया को सौगात
Tue, 20 Sep 2022 06:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 20 Sep 2022 06:21 PM IST
सार
शिवराज कैबिनेट ने मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन को स्वीकृति दे दी। वहीं, दतिया में मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन को स्वीकृति दी गई। अब योजना का एक बार लाभ लेने के बाद 6 लाख से अधिक आय होने पर भी पाठ्यक्रम के पूरे होने तक योजना के लाभ की पात्रता होगी। दरअसल अभी छात्र के प्रवेश के बाद आय बढ़ने पर योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। इसको लेकर छात्रों की तरफ से शिकायत आ रही थी। अब कैबिनेट की स्वीकृति के बाद छात्रों को आय बढ़ने पर भी पाठ्यक्रम पूरा होने तक योजना का लाभ मिलेगा। बता दें सरकार मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश लेने पर मेस और कॉशन मनी को छोड़कर समस्त वास्तविक शुल्क का भुगतान करती है।
दतिया को एमडीटीआरआई की सौगात
दतिया में मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MDTRI) की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति दी। स्थापना एवं संचालन के लिये संस्थान के अनावर्ती व्यय के रूप में 30 करोड़ रूपये एवं आवश्यक उपकरणों के क्रय के लिये 22 लाख रूपये, संस्थान के लिये प्रस्तावित वाहनों में से 1 तिहाई वाहनों की खरीदी के लिये प्रथम वर्ष में राशि 90 लाख रूपये तथा शेष राशि एक करोड़ 80 लाख रूपये आगामी 4 वर्षों में दिए जायेंगे।
यह भी निर्णय लिया गया
मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिये मानव संसाधन की भर्ती प्रक्रिया में गति लाने तथा नई तकनीकों में दक्ष आईटी विशेषज्ञों की सुगम उपलब्धता के दृष्टिगत निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम अन्तर्गत संचालित (COE, PeMTS, MPSSDI, CPCT, Email-PMU,TCU,SDC, Security Audit Lab) परियोजनाओं में स्वीकृत पद परिवर्तित करते हुए संविदा अथवा आउटसोर्स से सेवाएं ली जा सकेंगी।