{"_id":"620e09fec9894f244209bc93","slug":"madhya-pradesh-direct-flight-will-start-from-indore-to-jammu-those-going-to-vaishnodevi-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर से जम्मू के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, वैष्णोदेवी जाने वालों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर से जम्मू के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, वैष्णोदेवी जाने वालों को होगा फायदा
Thu, 17 Feb 2022 02:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:10 PM IST
सार
इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। इंडिगो एय़रलाइंस इसे शुरू कर रही है। मार्च अंत तक यह उड़ान शुरू होगी जो सप्ताह में चार दिन रहेगी। इससे वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैष्णोदेवी जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान मिल सकेगी। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू हो रही है जो सप्ताह में चार दिन रहेगी। 28 मार्च से उड़ान शुरू हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक अब तक इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान नहीं थी। वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को दिल्ली जाना पड़ता था। इसके बाद वहां से जम्मू की फ्लाइट मिलती थी। इंदौर से जम्मू के लिए सिर्फ ट्रेन का विकल्प था। इतना ही नहीं कनेक्टिंग फ्लाइट के इंतजार में भी समय बर्बाद होता था और टिकट मिलने में भी दिक्कतें आती थी। इसके चलते इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब जाकर यह मांग मंजूर हुई है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू कर रही है। 28 मार्च से यह उड़ान शुरू होगी जो सप्ताह में चार दिन चलेगी। एयरलांइस ने हमें सूचना दी है। इंदौर से सुबह 10.10 पर रवाना होकर दोपहर 12.10 पर जम्मू पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान 12.40 पर वहां से निकल कर दोपहर 2.45 पर इंदौर आएगी। इसका संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को होगा। इस उड़ान के शुरू होने से वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अगले माह के अंत से शुरू हो रहे समर शेड्यूल से कई अन्य शहरों की उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं, वहीं इंदौर से बंद हो चुकी उड़ानों को भी चालू किया जाएगा। इधर कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद से अब एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। जनवरी माह में जहां यात्रियों की संख्या में भारी कमी हो रही थी वहां अब इजाफा होने लगा है। यात्रियों की कमी के चलते कई फ्लाइट निरस्त हुई थी। अब जब हालात सामान्य हो रहे हैं तो उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में निरस्त हुई फ्लाइट भी फिर से शुरू होगी और हवाई सफर पहले की तरह हो जाएगा।