फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: dindori man dayaram sahu eating glass from 45 years

मध्यप्रदेश: पिछले 45 सालों से कांच खा रहा है यह शख्स, दूसरों को दे रहा सलाह, देखें वीडियो

Sat, 14 Sep 2019 05:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Sep 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: dindori man dayaram sahu eating glass from 45 years
कांच खाते दयाराम साहू - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के डिंडोरी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां एक व्यक्ति पिछले 40-45 सालों से कांच खा रहा है। इस व्यक्ति के बारे में जो भी सुन रहा है वह अपने दांतों तले उंगलियां दबा ले रहा है। वही इस व्यक्ति ने दूसरों को सलाह दी है कि वे ऐसी चीजें ना करें क्योंकि यह स्वास्थय के लिए बेहद हानिकारक हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन




कांच खाने वाले इस व्यक्ति का नाम दयाराम साहू है जो पेशे से एक वकील हैं। दयाराम ने कहा कि वह पिछले 40-45 सालों से कांच खा रहे हैं। यह उनके लिए लत बन चुकी है। इस आदत के कारण मेरे दांतों को काफी नुकसान पहुंचा है। मैं कहना चाहता हूं कि कोई भी कांच खाने की कोशिश न करें, क्योंकि यह स्वास्थय के लिए हानिकारक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाराम ने बताया कि वह अब कांच खाना धीरे-धीरे कम कर रहे हैं। दयाराम डिंडोरी जिले के शाहपुरा के रहने वाले हैं। दयाराम को बचपन से ही कांच खाने का शौक है। पहले वह शौकिया तौर पर कांच खाते थे लेकिन धीरे-धीरे इसकी लत लग गई और आदत में शुमार हो गई। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कितने आराम से कांच चबाकर खा रहे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि दयाराम को उनकी पत्नी कांच लाकर देती है। दयाराम के मुताबिक पहले वह एक दिन में एक किलो तक कांच चबा जाते थे लेकिन दांत कमजोर होने के कारण अब उन्होंने ये आदत कम कर दी है और अब वह इस आदत को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed