मध्यप्रदेश: अच्छी बारिश के लिए अजब-गजब टोटका, निकाल दी जिंदा शख्स की शवयात्रा
मध्य प्रदेश के धार जिले में काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में सरदारपुर इलाके में कुछ लोगों ने जीवित शख्स की शवयात्रा निकाल दी। उन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अधिकतर हर राज्य में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, मध्यप्रदेश के कुछ जिले अब भी ऐसे हैं, जहां ज्यादा बारिश नहीं हुई। ऐसे में लोग अच्छी बारिश के लिए अब टोने-टोटके का सहारा लेने लगे हैं। दरअसल, प्रदेश के धार जिले में काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में सरदारपुर इलाके में कुछ लोगों ने जीवित शख्स की शवयात्रा निकाल दी। उन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश हो सकती है।
इंद्रदेव को मनाने के लिए टोटका
लोगों ने कही यह बात
जानकारी के मुताबिक, इस शवयात्रा में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। वहीं, शवयात्रा में जमकर ढोल-नगाड़े भी बजाए गए। लोगों ने बताया कि पहले भी जब बारिश नहीं हुई तो ऐसा ही टोटका किया गया, जिसके बाद काफी अच्छी बारिश हुई थी। ऐसे में इस बार बारिश कम हुई तो लोगों ने एक बार फिर यह टोटका करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि बारिश कम होने से इलाके में पीने के पानी की कमी हो गई है। वहीं, सिंचाई के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है।
प्रदेश में अब तक इतनी हुई बारिश
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में एक जून से 25 जून तक सामान्य से 79 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि, धार, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन जिले में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। लोगों का कहना है कि अगर अच्छी बारिश नहीं हुई तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
