फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Datia Worker did not get treatment in lockdown, dies in home

मध्यप्रदेश: लॉकडाउन में श्रमिक को नहीं मिला इलाज, डॉक्टर के जांच कर छोड़ने से हुई मौत

Sat, 28 Mar 2020 07:23 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, दतिया
पीटीआई, दतिया Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 28 Mar 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Datia Worker did not get treatment in lockdown, dies in home
प्रतीकात्मक फोटो

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में लॉकडाउन के दौरान एम्बुलेंस सेवा से जुड़े डॉक्टर द्वारा एक बीमार श्रमिक को बिना इलाज के छोड़ देने से श्रमिक की मौत हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मृतक श्रमिक की पहचान ग्वालियर के रहने वाले शानू कुशवाहा (35) के रुप में हुई है। लॉकडाउन के घोषणा के बाद उसकी तबीयत लगातार खराब होने लगी और कुछ लोगों ने उसे भगुवापुरा के बस स्टेंड पर छोड़ दिया। लोगों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस सेवा 108 को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद एक डॉक्टर के साथ एक एम्बुलेंस वहां पहुंची। हालांकि चिकित्सक (नाम का खुलासा नहीं किया गया है) जांच के बाद बीमार श्रमिक को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे वहीं छोड़ कर चले गए। इसके बाद 26 मार्च को कुशवाह की वहीं बस स्टेंड पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एस एन उदयपुरिया ने कुशवाहा की मौत के लिए डॉक्टर और एम्बुलेंस समन्वयक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जिला कलेक्टर को इसकी रिपोर्ट सौंपी है।

उदयपुरिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि कुशवाहा गंभीर रुप से बीमार था और उसे गुर्दे और किडनी में समस्या थी। उन्होंने बताया कि इस वजह से दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।


सीएमएचओ ने कहा कि इस मामले में डाक्टर ने गंभीर लापरवाही की क्योंकि उन्हें बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए था। हम इस मामले में एम्बुलेंस के समन्वयक के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए सरकार को लिखेंगे क्योंकि एम्बुलेंस घटनास्थल पर आठ घंटे देर से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed