फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Cut his own hand with tubelight and filled it with blood, then raped a minor

मध्य प्रदेश: ट्यूबलाइट से काटा खुद का हाथ और खून से भर दी मांग, इसके बाद नाबालिग से किया दुष्कर्म

Wed, 16 Mar 2022 07:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 07:54 PM IST
सार

उज्जैन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की सहेली से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पहले आरोपी ने ट्यूबलाइट से अपना हाथ काट लिया। इसके बाद खून से मांग भरी और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Cut his own hand with tubelight and filled it with blood, then raped a minor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म का एक अजीब मामला उज्जैन में सामने आया है। यहां दुष्कर्म करने वाले ने पहले तो ट्यूबलाइट से खुद का हाथ काट लिया और फिर खून से लड़की की मांग भर दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी मंगलवार दोपहर अपने घर की छत पर बैठी थी। उसी समय सोनू पंवार (19) निवासी भैरूनाला पड़ोसी की छत से वहां आ गया। आरोपी सोनू लड़की की सहेली का प्रेमी है। इस कारण लड़की की उससे पहचान थी। इसके चलते आरोपी सोनू ने उसे पास स्थित धर्मशाला की छत पर बुलाया और वहां प्यार का इजहार करने लगा।
विज्ञापन


लड़की ने विरोध किया तो सोनू ने वहां पड़ी एक ट्यूबलाइट उठाई और उसे हाथ से फोड़ दिया। इससे हाथ से खून बहने लगा और इसी खून से मांग भर दी। इसके बाद कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed