मध्यप्रदेशः भिंड में फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने फूंकी दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में सोमवार (2 अप्रैल) को आयोजित भारत बंद के चलते मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड और चंबल के कई स्थानों से हिंसा की खबरें सामने आई। मध्यप्रदेश के कई जिलों में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने राज्य के ग्वालियर, मुरैना और भिंड में बुधवार को भी कर्फ्यू जारी रहने के निर्देश दिए हैं। भिंड में दो अलग- अलग घटनाओं में कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर एक दुकान फूंक दी और बीच सड़क पर एक टायर को आग लगा दी।
हालांकि ग्वालियर में इंटरनेट सेवाओं को आज बहाल कर दिया गया है। लेकिन मुरैना और भिंड में ऐतिहातन आज भी इंटरनेट सेवाएं बाधित रखी गई हैं। वहीं मगंलवार देश शाम मुरैना में एक पुलिस टुकड़ी पर पत्थरबाजी करने के आरोप में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में देशभर में 2 अप्रैल को दलितों के भारत बंद के चलते कई राज्यों में लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हुई है।
इस बीच मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड और चंबल के कई स्थानों में हुई हिंसात्मक घटनाओं की तस्वीर सामने आई। जिसमें 8 लोगों की मौत हुई हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों में रोड़वेज बसों, स्कूली वाहनों और बाइक को आग के हवाले कर दिया था।
Madhya Pradesh: In two separate incidents, protesters torched a shop outside municipal office and set a tyre on fire, in Bhind during curfew, police present at the spot. pic.twitter.com/hgHdakl7J7
— ANI (@ANI) April 4, 2018
Madhya Pradesh: 50 people were arrested for pelting stones at a police party in Morena yesterday
— ANI (@ANI) April 4, 2018
