फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Culture and Tourism Minister Usha Thakur charges 100 rupees for taking selfie

मध्यप्रदेश : संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने सेल्फी खिंचवाने के लिए रखा 100 रुपये का शुल्क

Mon, 19 Jul 2021 04:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 19 Jul 2021 04:14 AM IST
सार

  • खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि सेल्फी से समय बहुत खराब होता है। लोगों की भीड़ लग जाती है और कई बार इस चक्कर में हम लेट भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा, संगठनात्मक दृष्टि से हमने विचार किया है कि हमारे यहां मंडल कार्यकारिणी है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Culture and Tourism Minister Usha Thakur charges 100 rupees for taking selfie
Usha thakur - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर जहां जाती हैं, वहां उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इस चक्कर में उनका समय खराब हो जाता है। ऐसे में उन्होंने एक नया फरमान जारी किया है कि अगर मंत्री के साथ सेल्फी लेना है, तो 100 रुपये देने होंगे। 

विज्ञापन


खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि सेल्फी से समय बहुत खराब होता है। लोगों की भीड़ लग जाती है और कई बार इस चक्कर में हम लेट भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा, संगठनात्मक दृष्टि से हमने विचार किया है कि हमारे यहां मंडल कार्यकारिणी है।
विज्ञापन


इसलिए संगठनात्मक दृष्टि से यह विचार किया गया है कि जो व्यक्ति सेल्फी लेना चाहेगा वह सौ रुपये का शुल्क हमारे मंडल कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष के पास जमा करा देगा और यह राशि संगठन के काम आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ करीब साढ़े पांच महीने पहले मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित शिकायत करने वाले वन विभाग के उप रेंजर राम सुरेश दुबे को जाली दस्तावेज के आधार पर पदोन्नति पाने के आरोप में निलंबित किया गया था।

इंदौर वन मंडल अधिकारी नरेंद्र पाण्ड्या ने रविवार को बताया, कर्मचारी मुकेश यादव ने राम सुरेश दुबे के खिलाफ लिखित शिकायत की थी कि उसने (दुबे) जाली दस्तावेज पेश किए हैं और वन रक्षक से डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नति पाई है। यह शिकायत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान आई, इसलिए इस आरोप की जांच करने में समय लगा। ये आरोप सही पाए गए थे, जिसके बाद उसे दो दिन पहले निलंबित किया गया था।

कहा- शिकायत करने के बाद से पीछे पड़े हैं अधिकारी
इस बारे में संपर्क किए जाने पर दुबे ने बताया, जब से मैंने इस साल जनवरी में मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ शिकायत की है, तब से वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय नेता मेरे पीछे लगे हुए हैं। मेरे वरिष्ठ अधिकारी मेरी एक छोटी सी भी गलती तब से लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।


उन्होंने कहा, मेरे क्षेत्राधिकार में आने वाली वन भूमि में कोई अतिक्रमण तो नहीं है, इसकी तलाश में भी टीमें आईं, लेकिन उन्हें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। आखिर में उन्होंने मेरे एक सहकर्मी द्वारा मुझ पर लगाए गए जाली दस्तावेज के झूठे आरोप पर निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed