{"_id":"5fbb80e68ebc3e9bc03f646f","slug":"madhya-pradesh-crime-rewarded-miscreants-gun-fire-on-police-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मंदसौर जिले में इनामी बदमाश अमजद लाला ने थाना प्रभारी पर चलाई गोली, हुए घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मंदसौर जिले में इनामी बदमाश अमजद लाला ने थाना प्रभारी पर चलाई गोली, हुए घायल
Mon, 23 Nov 2020 05:42 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 23 Nov 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
गोली चलाता हुआ एक व्यक्ति
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक इनामी बदमाश टीआई पर गोली चलाकर फरार हो गया। सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलारा में फरार इनामी बदमाश अमजद लाला के आने की सूचना मिलने पर टीआई अमित सोनी पकड़ने पहुंचे थे। सुबह करीब 10.30 बजे उन्होंने बदमाश को देखा और ललकारते हुए उसे पकड़ने दौड़े, तभी वह उन पर पिस्टल से गोली चलाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
सीने के पास से निकली गोली
कुख्यात बदमाश अमजद लाला द्वारा दागी गई गोली थाना प्रभारी अमित सोनी के सीने के पास से निकल गई। सोनी को अंदेशा था, इसलिए वह सूझबूझ दिखाते हुए थोड़ा पीछे हट गए थे। हालांकि हमले में वह मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है अमजद
मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने वैसे ही सभी थानों से मौके पर फोर्स को भेज दिया। अमजद लाला की फायरिंग से अमित सोनी चोटिल हो गए। बता दें कि अमजद लाला सीतामऊ थाने का निगरानीशुदा गुंडा है और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
पहले भी कर चुका है पुलिस पर हमला
बता दें कि सीतामऊ थाने के गांव बेलारी और सुरजनी में लाला पठानों का दबदबा है। इन बदमाशों में से ज्यादातर मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार की खरीद फरोख्त और लूटपाट में सक्रिय है। इन इलाकों में अपराधी अकसर पुलिसकर्मियों से भिड़ते रहते हैं। इससे पहले भी सीतामऊ में पदस्थ एक टीआई से मारपीट कर सर्विस रिवाल्वर भी छी ली थी।
एक घर से चुराई नकदी और रकम
पुलिस के सूत्रों की मानें तो आरोपी अमजद लाला को गांव बेलारी में पुलिस ने घेर लिया था, जिसके बाद उसने फायरिंग की और वो इमरान लाला के घर में घुस गया। पुलिस ने बताया कि वहां भी अमजद लाला ने कुछ नकदी और रकम चुराई है। आरोपी अमजद लाला रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र में एमडीएमए ड्रग के मामले में भी फरार चल रहा है।
