{"_id":"614f0aec8ebc3e0de65e34f1","slug":"madhya-pradesh-crime-news-woman-constable-gang-raped-in-neemuch-five-booked-two-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: महिला पुलिस कांस्टेबल से नीमच में सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: महिला पुलिस कांस्टेबल से नीमच में सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार
Sat, 25 Sep 2021 05:11 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:11 PM IST
सार
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी, उसके भाई और एक अन्य शख्स ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपियों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के नीमच में महिला पुलिसकर्मी से तीन व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और पीड़िता को धमकाते रहे। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले हुई थी घटना
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात करीब एक महीने पहले हुई थी। इस मामले में पीड़िता ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इनमें मुख्य आरोपी की मां भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी महिला पुलिस थाने की इंचार्ज अनुराधा गिरवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दोस्ती की थी और अप्रैल में व्हाट्सएप पर बात करने लगा। उसने अपने छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। वहां तीन लोगों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने दी थी यह जानकारी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी, उसके भाई और एक अन्य शख्स ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपियों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का कहना है कि मुख्य आरोपी की मां और एक रिश्तेदार उसे जान से मारने की धमकी देते थे। साथ ही, पैसे की मांग करते थे। बता दें कि पीड़िता पहले नीमच में ही तैनात थी, लेकिन अब इंदौर में कार्यरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
