फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh crime news vidisha a 65 year old dalit man killed over land disputes

शर्मनाक: मंदिर में तोड़फोड़ करने से रोका तो दलित बुजुर्ग पर चढ़ाया ट्रैक्टर, फिर पीटकर मार डाला

Mon, 12 Apr 2021 12:36 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 12 Apr 2021 12:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा में दो गुटों के बीच जमीन को लेकर बहस इतनी तेज हो गई कि इसमें एक 65 वर्षीय हरप्रसाद की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
madhya pradesh crime news vidisha a 65 year old dalit man killed over land disputes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा में दो गुटों में जमीन को लेकर बहस इतनी तेज हो गई कि इसमें एक शख्स की जान चली गई। यह मामला कुरवाई थाना क्षेत्र में आने वाले पीकलोन गांव का है, रविवार को यहां दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 65 साल के दलित हरप्रसाद की मौत हो गई।

विज्ञापन


अहिरवाद समाज की ओर से बनाए गए मंदिर में की तोड़-फोड़
बता दें कि इस गांव में अहिरवाद समाज ने एक मंदिर बनाया है और यही समाज इस मंदिर की देखरेख करता है। वहीं रविवार को मोहनसिंह दांगी अपने खेत के लिए ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा, इसके बाद मोहनसिंह ने रास्ते के किनारे लगी मंदिर की फेंसिंग और सरकारी हैंडपंप को उखाड़ फेंका। 
विज्ञापन


मोहनसिंह ने दलित हरप्रसाद पर चढ़ाया ट्रैक्टर
इलाके के टीआई विजेंद्र मार्सकोले ने जानकारी दी कि मंदिर वाली जगह सरकारी है। मोहनसिंह के हमले के बाद हरप्रसाद ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन मोहन ने हरप्रसाद पर ही अपना ट्रैक्टर चढ़ा दिया और बाद में उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हरप्रसाद के परिजनों ने हमला शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
वहीं दोनों गुटों में मारपीट इतनी ज्यादा हो गई कि बुरी तरह जख्मी हरप्रसाद की बाद में मौत हो गई। इस घटना में छह लोग घायल हुए और पुलिस ने मोहन सिंह और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed