{"_id":"5ef0179b8ebc3e42ff642815","slug":"madhya-pradesh-crime-news-kidnapping-13years-old-girl-gangrapped-at-devas-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः 13 वर्षीय छात्रा की सहेली ने दिया धोखा, खतरनाक प्लान बनाकर करवाया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः 13 वर्षीय छात्रा की सहेली ने दिया धोखा, खतरनाक प्लान बनाकर करवाया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 22 Jun 2020 07:59 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, देवास
पीटीआई, देवास
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के देवास जिले में 13 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा का कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की नाबालिग सहेली ने आरोपियों की मदद की। पुलिस ने बलात्कार करने एवं उनका सहयोग करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
देवास जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावती ने रविवार को जानकारी दी कि 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में आरोपियों की मदद करने वाली एक नाबालिग लड़की सहित छह आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी अब भी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का अपहरण 15 जून को देवास रेलवे स्टेशन से उसकी नाबालिग सहेली की मदद से आरोपियों ने किया। कृष्णा ने बताया कि 16 जून को पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली देवास में की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह लड़की मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की रहने वाली है और देवास में अपनी मौसी के घर पर रह कर पढ़ाई करती है। उन्होंने आगे बताया कि उसकी आरोपी सहेली देवास रेलवे स्टेशन से उसे अपनी एक्टिवा में बिठाकर शहर के एक होटल में ले गई और होटल की रिसेप्शनिस्ट ने बिना पहचान पत्र के एक कमरा बुक कर दिया, जहां पर आरोपी रोहित खटीक (23), अजय खटीक (20) एवं विशाल गोस्वामी ने उसके साथ बारी—बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाद में आरोपियों ने पीड़िता को अपने दो अन्य साथियों अमन खटीक (18) एवं नितेश तिवारी (19) के हवाले कर दिया। इन दोनों ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया और भगाकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ एवं जयपुर ले गए। बाद में जयपुर अपराध शाखा पुलिस की मदद से इन दोनों आरोपियों एवं पीड़ित बालिका को बरामद कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 368 एवं पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है। कृष्णा ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अमन, नितेश, लोकेश लाल (35) एवं तीन नाबालिग हैं, जिनमें पीड़िता की नाबालिग सहेली एवं दो होटल के कर्मचारी हैं।
उन्होंने कहा कि वहीं, रोहित, अजय और विशाल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को 10,000 रूपये इनाम देने की भी घोषणा की है।
