फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh coronavirus second wave outbreak ujjain indore jabalpur bhopal updates

मध्य प्रदेश में कोरोना: इंदौर में जांच कराने वाला हर छठा व्यक्ति पॉजिटिव, जबलपुर में टूटे सारे रिकॉर्ड

Wed, 07 Apr 2021 01:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, इंदौर/जबलपुर/उज्जैन/भोपाल
न्यूज डेस्क, इंदौर/जबलपुर/उज्जैन/भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 07 Apr 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
  • प्रदेश के सभी जिलों में निकल रहे कोरोना के मरीज
  • सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों वाला जिला है इंदौर
  • देश में सातवां संक्रमित राज्य बना मध्य प्रदेश
loader
madhya pradesh coronavirus second wave outbreak ujjain indore jabalpur bhopal updates
मध्य प्रदेश में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने दम बिगाड़ दी है। पिछले 10 दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यीनी प्रदेश के 52 जिले में कोरोना के नए केस काफी तेजी से निकल रहे हैं।प्रदेश में सोमवार को 3722 नए मरीज मिले जबकि 18 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3 लाख के पार हो गई है।



वहीं वायरस के चलते प्रदेश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,073 पहुंच गया है।  राज्य में कोरोना को लेकर लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। प्रदेश में पहले बड़े शहरों तक ही कोरोना महामारी पहुंची थी, लेकिन अब छोटे शहरों में भी कोरोना के मरीज निकल रहे हैं। प्रदेश इस वक्त देश का सातवां सबसे संक्रमित राज्य बना हुआ है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, और तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश का ही नंबर है। सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में हैं।


इंदौर में 805 मरीज मिले, कंपनियों को ऑक्सीजन नहीं देने का आदेश
इंदौर में सोमवार को 805 नए केस सामने आए। जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5, 875 पर पहुंच गया है। हालांकि 516 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां कोरोना जांच कराने वाला हर 6व्यक्ति पॉजिटिव है।

इंदौर जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामले के मद्दनजर उद्योगों या कंपनियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकने के आदेश जारी किया है। प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो इसे देखते हुए सभी ऑक्सीजन प्लांट अस्पतालों को ही सप्लाई करें। बता दें कि अस्पतालों में हर दिन ऑक्सीजन की खपत 35 से 40 हजार क्यूबिक मीटर है। 

भोपाल में 582 नए मरीज
भोपाल में सोमवार को इस साल का सबसे ज्यादा नए केस सामने आए। 582 नए संक्रमित मरीज मिले। यहां 4495 एक्टिव केस हैं। जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। 

उज्जैन में 12 की मौत, 74 नए केस
उज्जैन में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 74 नए मामले मिले हैं। साथ ही 12 घंटे के भीतर 6 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।  कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ऑक्सीजन सप्लायरों ने ऑक्सीजन की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में मरीजों पर इलाज का भार बढ़ना तय माना जा रहा है।

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिवानी इंटरप्राइजेस के संचालक ने ऑक्सीजन की कीमतें बढ़ा दी है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन को दिए पत्र में लिखा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण निर्माता ने कीमतें बढ़ा दी है। नई दरें 5 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 206 रुपए प्रति सिलेंडर लिए जाते थे, जिसे बढ़ाते हुए 306 रुपए कर दिया गया है।

जबलपुर में पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड 
जबलपुर में पहली लहर का रिकॉर्ड टूट गया। एक दिन में अब तक इतने मरीज कभी नहीं निकले थे । सोमवार को 257 नए संक्रमित मरीज मिले। इससे पहले सितंबर 2020 में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 251 थी। 168 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। एक्टिव केस अब 1607 हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को एक बुजुर्ग महिला को इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। पीड़ित बुजुर्ग का बेटा एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर काटता रहा लेकिन किसी अस्पताल ने बुजुर्ग को भर्ती नहीं किया। आखिर में बुजुर्ग की कार में ही मौत हो गई। 

वेंटिलेटर नहीं मिलने से महिला की मौत, 23 गंभीर में से 11 को है जरूरत

खरगोन में सोमवार को 75 नए मामले सामने आए। जबकि 498 एक्टिव केस हैं। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी है। अस्पताल में कोरोना के भर्ती मरीजों में 23 की हालत गंभीर हैं। उन्हें तत्काल वेंटिलेटर की जरूरत है लेकिन अस्पताल में 12 वेंटिलेटर ही है। 11 मरीज वेटिंग में है। 

बुजुर्ग ने की खुदकुशी 
बड़वानी जिले के बैड़ीपुरा में सोमवार सुबह कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का शव घर में मिला। बताया जा रहा है कि रविवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर फांसी लगा ली। 

छिंदवाड़ा में 9 मौत, 70 मरीज मिले
जिले में सोमवार को 9 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं 70 नए मरीज मिले हैं। मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि प्रशासन ने एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी दी है। 

उमरिया में नाइट कर्फ्यू
जिले के शहरी क्षेत्रों में सोमवार रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया। उमरिया व बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका और मानपुर, चंदिया, नौरोजाबाद नगर पंचायत की सीमा में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

महाकाल मंदिर में बेरिकेड्स से दर्शन
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों को अब केवल गणेश मंडपम् के बेरिकेड्स से दर्शन करने होंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में घूमने की अनुमति नहीं होगी। दर्शनार्थी कतार से आकर दर्शन करेंगे तथा निर्गम द्वार से बाहर जाएंगे। 

ओंकारेश्वर मंदिर में 11-12 अप्रैल को प्रवेश बंद
चैत्र की अमावस्या व उससे 1 दिन पहले ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान 11 व 12 अप्रैल को ज्योतिर्लिंग मंदिर भी बंद रहेगा। इस दौरान नगर के बाजार खुले रहेंगे।

ओरछा में श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर कंटेनमेंट जोन
श्री रामराजा सरकार मंदिर प्रबंधन में कार्यरत दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर को सैनेटाइज कराया। जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। मंदिर में अंदर दर्शनार्थियों के प्रवेश पर 31 मार्च को ही प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed