फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress's big allegation on BJP, PC Sharma said - deliberately killed by starving and thirsty for trading in cow's parts and bones, BJP and government are also guilty

मध्य प्रदेश: कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप, पीसी शर्मा बोले- गाय के अंग और हड्डियों का व्यापार करने जानबूझकर मारा

Mon, 31 Jan 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 02:21 PM IST
सार

बैरसिया में निजी गौशाला में गायों की मौत के मामले पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गाय की हड्डियों और अन्य अंगों का व्यवसाय करने के लिए जानबूझकर भूखा-प्यासा रखकर मारा गया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress's big allegation on BJP, PC Sharma said - deliberately killed by starving and thirsty for trading in cow's parts and bones, BJP and government are also guilty
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल के बैरसिया में निजी गौशाला में गायों के शव और कंकाल मिलने पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। सोमवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। पीसी शर्मा ने कहा कि गाय की हड्डियों और अन्य अंगों का व्यवसाय करने के लिए जानबूझकर भूखा-प्यासा रखकर मारा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गौ हत्या का केस दर्ज कर जिम्मेदारों को सीधा जेल भेजा जाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस के मुद्दे पर मुखर होकर सामने नहीं आने के सवाल पर पीसी शर्मा ने कहा कि आगर मालवा में गायों की मौत हुई। दतिया, मुरैना में गायों की मौत हुई। संत मिर्ची बाबा अपने घर पिपलानी से पैदल मुख्यमंत्री निवास तक जाते हैं उनको गिरफ्तार कर लिया जाता है। कांग्रेस लगातार गायों की मौत के मुद्दों को उठाती आ रही है। यह सरकार गूंगी-बहरी हो गई है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गौशाला का संचालन करने वाली निर्मला और उनका बेटा बीजेपी के नेता हैं। उन्होंने चारा और पानी नहीं देकर जानबूझकर गौ हत्या की है। उनपर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजना चाहिए। गौ रक्षा की बात करें तो कमलनाथ सरकार ने 1 हजार गौ शालाएं बनाई। कमलनाथ सरकार ने बीजेपी सरकार में जो चारे का 3 रुपये शुल्क था, उसे 20 रुपये किया। बाद में बीजेपी की सरकार ने उसको दोबारा 3 रुपये कर दिया। इनकी मंशा है कि गाय की भूखमरी से जान जाएं और बाद में उसकी हड्डी और अन्य अंगों का व्यवसाय हो सके। इसके लिए पूरी बीजेपी और सरकार दोषी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले को दबाने का आरोप 
पीसी शर्मा ने कहा कि गौ हत्या के मामले को दबाया जा रहा है। अभी भी छोटी सी एफआईआर करके खत्म करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन इस बात में लगा है कि छोटे गड्डे खोदकर मृत शव को डाला जा रहा है। इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाएंगे। इस मामले को लेकर मिर्ची बाबा फिर गृहमंत्री से मिलने जाएंगे। उन्होंने गृहमंत्री के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश को लोगों का ध्यान बांटने वाली कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि कब तक जांच करेंगे और किस-किस की जांच करेंगे। फिर कहेंगे कि अब हम नया अधिनियम ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed