फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh : Congress MLA Umang Singhar Girlfriend Sonia Suicide Case, After Home Minister Narottam Mishra Statement Shahpura Police Lodge FIR

सोनिया सुसाइड केस: पत्नी को तलाक दिए बिना ही गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहते थे उमंग सिंघार, केस दर्ज

Tue, 18 May 2021 06:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 18 May 2021 06:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार अपनी गर्लफ्रेंड के सुसाइड के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फंस गए हैं। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार रात उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh : Congress MLA Umang Singhar Girlfriend Sonia Suicide Case, After Home Minister Narottam Mishra Statement Shahpura Police Lodge FIR
उमंग सिंघार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ सोमवार देर रात उनकी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्धाज को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। एक दिन पहले ही भोपाल में उनके निवास पर उनकी महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा ली थी। बताया जा रहा है कि उमंग सिंघार अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना ही अंबाला निवासी अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्धाज से शादी करना चाहते थे।  पुलिस ने सोनिया के एफआईआर में सुसाइड नोट और महिला के बेटे व मां के बयान को आधार बनाया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह अंबाला से आए सोनिया के बेटे आर्यन ने दोपहर में मीडिया से कहा था कि उसे किसी भी तरह की आशंका नहीं है। उसके पास संदेह करने के लिए कोई सबूत नहीं है। सोमवार दिन भर इस मामले में भी पुलिस किसी तरह का बयान देने से बचती रही, लेकिन देर रात शाहपुरा पुलिस ने सुसाइड नोट, सोनिया के बेटे, मां और सिंघार के नौकर के बयानों के आधार पर विधायक के खिलाफ मामाला दर्ज किया।
विज्ञापन


 पुलिस ने माना है कि सोनिया ने सुसाइड नोट में सिंघार के गुस्सैल स्वभाव और अब न सहन कर पाने का जिक्र किया था। सिंघार ने माना है कि दोनों शादी करनेवाले थे। बता दें कि सोनिया की पहले भी दो शादी हो चुकी थी। उसका एक बेटा भी है। सोमवार को सोनिया की मां कुंती और बेटा आर्यन भी भोपाल आ गए। पुलिस ने इन दोनों के भी बयान लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद सोनिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी से चल रहा है उमंग का विवाद
उमंग सिंघार ने पहली शादी भी लव मैरिज की थी। उनकी पत्नी और दो बेटे इंदौर में रहत हैं। पत्नी की प्रीतमपुर में कीटनाशक की फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया, लेकिन वे सोनिया भारद्धाज से दूसरी शादी करना चाहते थे। उमंग के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि उनका पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनिया तीन बार भोपाल आ चुकी थी। वह हर उमंग के बंगले में ही रुकती थी।

सिंघार ने लिखा आईजी भोपाल को पत्र
सिंघार को जब अहसास हुआ कि उनके खिलाफ मामला दर्ज होने वाला है, तो कांग्रेस विधायक ने आईजी भोपाल को पत्र लिखते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट और सीनियर वकीलों का हवाला देते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किए जाने का अनुरोध किया। सिंघार ने लिखा- मैं गंधवानी विधानसभा सीट से लोगों के द्वारा चुना गया जन प्रतिनिधि हूं। इस बीमारी के समय में अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मदद करने में व्यस्त था। मुझे सोशल मीडिया और न्यूज के माध्यम से सोनिया के सुसाइड करने के बारे में पता चला। मुझे जानकारी मिली कि उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है और इसमें उसने किसी को दोषी नहीं बताया है। उसके तनाव में होने के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। सोनिया के बेटे और मां ने भी मेरे खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में एफआईआर करने के पहले पूरी तरह से मामले की जांच कर सबूतों की जांच जरूर कर लें। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस पत्र की पुष्टि नहीं करता है।

मप्र: गृहमंत्री तक को देना पड़ा बयान 
उमंग सिंघार कांग्रेस के आदिवासी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुनादेवी के भतीजे हैं। वे ही जमुनादेवी का पूरा काम संभालते थे। गंधवानी विधानसभा सीट बनने के बाद ही सिंघार लगातार तीन बार से विधायक हैं। सिंघार की धार, झाबुआ समेत अन्य आदिवासी क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। उनके घर पर महिला के फांसी लगाने के बाद से ही राजनीति शुरू हो गई थी। इसे देखते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को सभी के बयान शाम तक पूर करने की बात कही थी। हालांकि, कांग्रेस के नेता इस पर प्रक्रिया देने से बचते नजर आए। 

कौन थी सोनिया भारद्धाज?

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनिया भारद्वाज मूलरूप से अंबाला की रहने वाली थी। सोनिया मां के साथ अंबाला के बलदेव नगर इलाके के सेठी एन्क्लेव में रहती थी। पहले पति को छोड़कर उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी भी टूट गई थी। इसके बाद मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए सोनिया की पहचान मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार से हुई थी। सोनिया के पहले की शादी से एक बेटा आर्यन है।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस ने बताया कि अगस्त 2020 में दोनों की मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए पहचान हुई थी। नवंबर में सिंघार अंबाला भी गए थे और सोनिया के परिवार से मुलाकात की। दिसंबर में रोका तक हो गया था। इसके बाद भी शादी लगातार टल रही थी। सुसाइड नोट में सोनिया ने लिखा था कि उमंग गुस्से के बहुत तेज हैं, अब सहन नहीं कर पा रही हूं। तुम लाइफ में जगह नहीं दे रहे हो और मैं जगह लेना चाह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed