फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Congress MLA Pradyuman Singh Lodhi joins BJP

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में हुए शामिल

Sun, 12 Jul 2020 03:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Jul 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress MLA Pradyuman Singh Lodhi joins BJP
प्रद्युम्न सिंह लोधी - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रद्युम्न सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। 

विज्ञापन


सीएम शिवराज ने मिठाई खिलाकर पार्टी में प्रद्युम्न का स्वागत किया। अब उनके मंत्री बनाए जाने के कयास भी लगाए जाने लगे हैं, क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उमा भारती ने बुंदेलखंड और लोधी समाज की अनदेखी के आरोप लगाए थे। इसी को देखते हुए अब उनके मंत्री बनने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। 
विज्ञापन


प्रद्युम्न सिंह भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बंगले पर पहुंचे। यहां बातचीत होने के बाद वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। प्रद्युम्न ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवराज ने विकास किया है। हम चाहते थे कि हमारे क्षेत्र में विकास हो। हमारे यहां पलायन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ सिर्फ छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री थे। वो सिर्फ वहीं काम करने में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed