मध्यप्रदेश : प्रद्युम्न सिंह लोधी को भाजपा में आने का इनाम, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में संकट का सामना कर रही कांग्रेस को मध्यप्रदेश में भी झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के बड़ा मलहरा सीट से विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोधी ने रविवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोधी ने विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। लोधी को पार्टी बदलने का इनाम भी मिल गया है। भाजपा ने उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।
Madhya Pradesh: Pradhyuman Singh Lodhi, Congress MLA from Bada Malhera, joined Bharatiya Janata Party (BJP), in presence of Chief Minister Shivraj Singh Chouhan in Bhopal today. pic.twitter.com/n8yLheRaUp
— ANI (@ANI) July 12, 2020विज्ञापन
लोधी ने कहा, मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। केवल भाजपा ही बड़ा मलहारा विधानसभा क्षेत्र और बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास कर सकती है। मुख्यमंत्री ने मेरे क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं को भी अनुमति दे दी है।' भाजपा में शामिल होने से पहले लोधी रविवार की सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर उनसे मुलाकात करने भी पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती से भी मुलाकात की। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को मध्य प्रदेश राज्य खनन कॉरपोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
लोधी के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद अब राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 91 हो गई है। इसी साल मार्च में 22 कांग्रेस विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके परिणामस्वरूप राज्य में कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गई थी और भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार का गठन किया था।
23 सदस्यों के इस्तीफे और दो विधायकों की मृत्यु के बाद, 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा की प्रभावी क्षमता इस समय 205 है। मध्यप्रदेश विधानसभा में इस समय भाजपा के 107 विधायक हैं और कांग्रेस के 91 विधायक हैं। इसके अलावा चार विधायक निर्दलीय हैं। दो विधायक बसपा के हैं और एक सपा का है। बता दें कि मुरैना जिले की जौरा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का 21 दिसंबर 2019 को और इस साल 30 जनवरी को आगर-मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया था।
