फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Congress MLA PC Sharma said strict punishment should be given on Indore gangrape

Mp News: इंदौर गैंगरेप पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा बोले- दोषियों को गोली मार देनी चाहिए

Sat, 01 Oct 2022 04:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 01 Oct 2022 04:14 PM IST
सार

इंदौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के जुर्म कुबूल करने और हिंदू युवती से संबंध बनाने से जन्नत मिलने के बयान पर जनता आक्रोशित है। इस पर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि दोषियों को गोली मार देना चाहिए।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress MLA PC Sharma said strict punishment should be given on Indore gangrape
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवती के पुलिस को दिए बयान ने जनता को आक्रोशित कर दिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कहा था कि हिंदू युवती के साथ संबंध बनाने में जन्नत मिलती है। इस पर अब कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गोली मार देना चाहिए। उन्होंने घटना को भाजपा सरकार की असफलता ताया, जिससे प्रदेश में गंभीर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन

 
आरोपियों को दोहरी सजा मिलें
वहीं, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी होते है। उनको पनाह ना तो कोई धर्म ना समाज देता है। उनको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हिंदु युवती से संबंध बनाने से जन्नत मिलने की बात पर मसूद ने कहा कि इसके लिए उनको डबल सजा मिलनी चाहिए। वह युवती हमारी बहन है। उनको इस्लाम को बदनाम करने की भी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी राय में अपनी बीवी के अलावा किसी दूसरी महिला को गलत निगाह से देखना भी गुनाह है।
विज्ञापन

 
आरोपियों को जनता को सौंपे
संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ऐसे अपराधियों को सड़क पर खड़े करके कत्लेआम कर देना चाहिए। उन्हें जनता को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनकी मानसिकता से हिंदुस्तान का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मांग की कि ऐसे आरोपियों को कोर्ट ने चौराहे पर बांध कर जनता को सौंप दें। ताकि जनता उनको सजा दे सकें। ऐसे आरोपियों को सबक सिखाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
इंदौर में नौकरी का झांसा देकर एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकात पर पुलिस ने चार आरोपी प्रिंस, अफजल, अरबाज, शाहिद उर्फ सैय्यद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार उसने नौकरी की तलाश में अपना सीवी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसे षड्यंत्र कर मिलने बुलाया। इसके बाद नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद उसके साथ चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी कह रहा था कि हिंदू लड़की से संबंध बनाने पर जन्नत मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed