मध्यप्रदेश: कांग्रेस MLA पर 21 साल की लड़की ने लगाया रेप और अपहरण का आरोप, युवती पहुंची जेल
हेमंत कटारे मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। सत्यदेव कटारे के निधन के बाद अटेर विधानसभा सीट में उपचुनाव हुआ था जिसमें उन्हें जीत मिली थी।
बता दें कि जेल से ही छात्रा ने डीआईजी भोपाल को एक पत्र लिखकर बताया कि विधायक कटारे ने बंधक बनाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था तथा उसे धमकी भी दी गई थी। डीआईजी धरमेंद्र चौधरी ने कहा कि गुरुवार की रात महिला पुलिस स्टेशन में लड़की ने अपना केस दर्ज किया है।
डीआईजी का कहना है कि अभी तक एमएलए को गिरफ्तार नहीं किया गया है अगर जरूरी हुआ तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल कटारे का मोबाइल सबूत के रूप के रूप में जब्त किया यगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एमएलए ने फोन को फॉरमेट कर दिया है।
विधायक और लड़की का मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। इसमें आरोप लगाने वाली युवती अपने एक साथी विक्रमजीत के साथ मिलकर कटारे पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए देखे जा सकते हैं। युवक विक्रमजीत फिलहाल फरार है। इस वीडियो के जवाब में हेमंत कटारे ने भी खुद के बचाव में एक वीडियो जारी किया था।
कटारे ने 24 जनवरी को लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया
क्राइम ब्रांच ने जिस समय युवती को गिरफ्तार किया उसके पास से पैसे भी जब्त किए गए। लड़की पत्रकारिता की छात्रा है और वो रचना नगर में रहती है।
एमएलए ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि पिछले 6 महीने में वो युवती से सिर्फ दो या तीन बार मिला है वो भी पब्लिक फंक्शन में। उसने कहा कि वह चाहती थी कि मैं उसके एक वेंचर पैसे लगाऊं, मैंने मना कर दिया तो वो मुझे धमकी देने लगी।
