फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress MLA Babu Jandel tore kurta in the assembly, was angry over not being given relief to the flood affected

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक का विधानसभा में कुर्ता फाड़ प्रदर्शन, बाढ़ प्रभावितों के मुद्दे पर थे नाराज

Wed, 11 Aug 2021 10:50 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 10:50 AM IST
सार

जंडेल ने कहा कि भीषण बाढ़ के पीड़ितों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा तत्काल राहत नहीं पहुंचाने के विरोध में अपना कुर्ता फाड़ा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress MLA Babu Jandel tore kurta in the assembly, was angry over not being given relief to the flood affected
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने विधानसभा परिसर में अपना ही गुस्से में अपना ही कुर्ता फाड़ डाला। मध्यप्रदेश में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को सरकार द्वारा कथित रूप से राहत नहीं दिए जाने के विरोध में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। विधायक बाबू जंडेल मध्यप्रदेश के श्योपुर सीट से कांग्रेस विधायक हैं।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के तुरंत बाद सदन से बाहर निकलते ही जंडेल ने विधानसभा परिसर में अपना कुर्ता फाड़ दिया। इसके बाद में मीडिया से बात करते हुए जंडेल ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह उनके निर्वाचन क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा तत्काल राहत नहीं पहुंचाने  के विरोध में अपना कुर्ता फाड़ा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण बाढ़ से मेरे विधानसभा क्षेत्र श्योपुर में लोग बहुत दयनीय स्थिति है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक बाढ़ पीड़ितों को कोई मदद नहीं पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


जंडेल ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से इलाके में पहले से ही मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया था, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने इससे निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। यह विनाशकारी बाढ़ दिन के समय आई। यदि रात के वक्त आई होती तो पूरा इलाका तबाह हो गया होता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं इन बाढ़ पीड़ितों की बात सदन में रखना चाहता था, लेकिन मुझे बोलने का समय नहीं दिया गया।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर व चंबल संभागों में मूसलाधार बारिश के कारण एक अगस्त से आई बाढ़ से करीब 24 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग प्रभावित हुए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले सहित प्रदेश के ग्वालियर व चंबल संभागों में  बाढ़ से हुई भयानक तबाही पर कहा था कि पिछले 70 सालों में ऐसी स्थिति नहीं देखी।

      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed