फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress Kamal Nath many promises for policemen, 50000 new recruitments, weekly off

मध्यप्रदेश : कमलनाथ के पुलिसकर्मियों से कई बड़े वादे, बेरोजगारों के लिए 50 हजार नई भर्तियां भी

Fri, 23 Nov 2018 12:21 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 23 Nov 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress Kamal Nath many promises for policemen, 50000 new recruitments, weekly off
कमलनाथ
मध्यप्रदेश पुलिस में कार्यरत एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा एलान किया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा है कि पुलिसकर्मियों का आवास भत्ता 1400 रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर देंगे। कमलनाथ ने लिखा है, "सप्ताह में एक दिन का अवकाश, 50,000 नये पुलिसकर्मियों की भर्ती, आवास भत्ता 5000 रुपया प्रतिमाह, प्रतिदिन के ड्यूटी समय में कमी, बजट मे बढ़ोतरी कर 9600 करोड़, 40,000 नये आवास का निर्माण। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



कमलनाथ ने 50,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती कर पुलिस बल की कमी को दूर करने की बात की है। साथ ही हरदिन के ड्यूटी समय को कम करने की भी बात की है। कमलनाथ ने पुलिस को काम करने के लिये तनावमुक्त वातावरण देने की घोषणा की है। 

पुलिस महकमा बहुत तनाव में काम करता है। ऐसे में कमलनाथ का पुलिस कर्मचारियों के लिए किए गए कई एलान से पुलिसकर्मियों में उम्मीद जग सकती है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिसकर्मियों को यह फायदे मिलेंगे। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed